किसानों एवं मजदूरों के संग गांधी जयंती पर मनाया कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने 76 वां जन्मदिन।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
विधायक सुभाष सुधा ने भी दी कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह के 76 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं।
गांधी जयंती के दिन कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने किया किसानों को समर्पित जन्मदिन।
कुरुक्षेत्र, 2 अक्टूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन ही वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह का जन्मदिन हुआ है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत होने के बाद भी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने अपना जीवन किसानों की सेवा में समर्पित किया हुआ है। तो ऐसे में किसानों का भी डा. सिंह के साथ विशेष लगाव है। किसानों का लगाव सोमवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 में डा. सिंह के निवास स्थान पर देखने को मिला जब सुबह सवेरे ही किसान सब्जी कृषि विशेषज्ञ डा. सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने अपने परिजनों के साथ पहुंच गए।
इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक एवं उनके परिजन भी प्रसन्न हुए। उन्होंने बताया कि डा. सिंह जीवन के आठवें दशक में पहुंचने के बाद भी किसानों से विशेष लगाव रखे हुए हैं। आज भी अपना प्रत्येक त्यौहार और जीवन में ख़ुशी का अवसर किसानों के साथ ही मनाते हैं। डा. सिंह ने बताया कि उनका जन्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन हुआ था और इस वर्ष उन्होंने अपना 76 वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने बताया कि जीवन 76 वंआ साल में पहुंचने के बाद भी उनके साथ कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों किसान जुड़े हुए हैं जो समय समय पर कृषि के संबंध में सलाह लेते रहते हैं। वे किसानों के प्रेम से बंधे हुए हैं। डा. सिंह ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन-समारोह में महात्मा गांधी जी ने कहा था – हमें आज़ादी किसानों के बिना नहीं मिल सकती है। गांधी जी का नेतृत्व और आंदोलन उन गरीबों और किसानों के लिए था, जिनको भूखा नंगा देखकर महात्मा गांधी ने एक धोती पहननी शुरू कर दी थी। डा. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी के जीवन और आदर्शों का अनुसरण करते हुए ही उन्होंने अपना जीवन किसानों की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि आज वे जीवन में जो कुछ भी है वह सब कुछ उन्हें किसानों की बदौलत ही मिला है। इस मौके पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने भी डा. सी. बी. सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह किसानों संग जन्मदिन अवसर पर तथा किसानों संग खेतों में कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह।