किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों से करेंगे सीधी बात

किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों से करेंगे सीधी बात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

किसानों को मौसम के अनुसार लगाई जाने वाली सब्जियों व उनकी देखभाल बारे बताएंगे डा. सी. बी. सिंह।
 
कुरुक्षेत्र, 19 मार्च : इन दिनों मौसम की स्थिति को देखते हुए लगाई जाने वाली सब्जियों व उनकी देखभाल बारे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह 21 मार्च को आकाशवाणी कुरुक्षेत्र के किसान वाणी कार्यक्रम में शाम साढ़े 6 बजे किसानों से सीधी बात करेंगे। डा. सिंह वर्तमान मौसम एवं आने वाले गर्मी के मौसम की सब्जियों की बिजाई और देखभाल विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। डा. सी बी सिंह ने बताया कि वे किसानों की समस्याओं का समाधान भी बतायेंगे। इस समय विशेषकर किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सब्जियों और अन्य फसलों के संबंध में पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों को नवीनतम तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी होना जरूरी है। डा. सिंह ने कहा कि इसके लिए कृषि अनुसंधान को शिक्षा, प्रचार व प्रसार के माध्यम से किसानों के खेतों तक में पहुंचाने का बहुत योगदान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों को समर्पित किया हुआ है। उन्हें सेवानिवृति के उपरांत भी सरकारी, अर्ध सरकारी एवं निजी संस्थाओं के माध्यम से किसानों की निरंतर सेवा का मौका मिल रहा है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंग तेरस पर हुआ पूजन, भगवान श्री कृष्ण का हुआ रंग तेरस पर पूजन

Sun Mar 19 , 2023
रंग तेरस पर हुआ पूजन, भगवान श्री कृष्ण का हुआ रंग तेरस पर पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 होली की भांति ही रंग तेरस के उत्सव का भी महत्व है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 19 मार्च : होली के त्यौहार की भांति ही रंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement