ए एच ए एवं विरासत ने किया फिल्मी अभिनेता जयदीप अहलावत का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत

ए एच ए एवं विरासत ने किया फिल्मी अभिनेता जयदीप अहलावत का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में जयदीप अहलावत ने लिया भाग।

ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न/कुरुक्षेत्र, विनायक कौशिक, प्रमोद कौशिक : एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया एवं विरासत दि हेरिटेज विलेज की टीम ने मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में फिल्मी अभिनेता जयदीप अहलावत का स्वागत किया। इस अवसर पर ए एच ए एवं विरासत दि हेरिटेज विलेज की टीम ने जयदीप अहलावत को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 14 अगस्त से 24 अगस्त तक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के संयोजक सेवा सिंह ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ, सिडनी, मेलबर्न सहित अलग-अलग शहरों में एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया की अलग-अलग शाखाएं स्थापित की गई हैं। इनसे जुड़ कर एन आर आई हरियाणवी नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ रहे हैं। इस मौके पर ए एच ए विरासत मेलबर्न टीम के संयोजक सतपाल एवं विजय के नेतृत्व में एक एन आर आई हरियाणवी प्रतिनिधिमंडल ने विख्यात फिल्मी अभिनेता जयदीप अहलावत का ऑस्ट्रेलिया में लोक सांस्कृतिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर जयदीप अहलावत ने एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया की टी-शर्ट पहन कर हरियाणवी एन आर आई के समर्थन में हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए ऑस्ट्रेलिया के सभी एन आर आई का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर विकटोरिया चैप्टर के पे्रजिडेंट विजय पाल रेढू, सतपाल चहल, सतीश खत्री, मनजीत साहू व सुनील दहिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

Sun Aug 24 , 2025
प्रताप छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ किया नाश्ता।रणबीर,अंबेडकर, विवेकानंद भवन में सफाई और मेस का किया निरीक्षण। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने शनिवार को विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रताप छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ नाश्ता किया […]

You May Like

advertisement