ट्रॉमा केयर में एम्स रायबरेली ने फिर रचा इतिहास, गर्दन की गंभीर चोट में बचाई जान

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

ट्रॉमा केयर में एम्स रायबरेली ने फिर रचा इतिहास, गर्दन की गंभीर चोट में बचाई जान

60 वर्षीय मरीज के गर्दन की

गहरी चोट के बाद समय पर सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान — अब, मरीज बोल पा रहा है और सामान्य रूप से भोजन ले रहा है।
एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने एक 60 वर्षीय मरीज की जान बचाते हुए ट्रॉमा केयर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मरीज गहरी चोट के साथ अस्पताल पहुँचा था, जिसमें उसके गले के अंदर के महत्वपूर्ण हिस्से कट चुके थे और तुरंत जान के लिए खतरा बना हुआ था। उसे पल भर की देरी किए बिना ऑपरेशन थिएटर लेकर आपातकालीन सर्जरी की गई।
“सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. प्रणभ कुशवाहा, डॉ. अमृतांशु सौरभ, डॉ. शिरीष कुमार, डॉ. स्नेहिता और डॉ. श्रेयजीत शामिल थे, जबकि एनेस्थीसिया सपोर्ट डॉ. विजय, डॉ. प्रवीण, डॉ. अनुप्सा और डॉ. बबरा ने प्रदान किया। नर्सिंग ऑफिसर प्रिया और ओटी असिस्टेंट ने ऑपरेशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” सर्जरी के दौरान गले के अंदरूनी हिस्सों की पुनर्संरचना की गई और मरीज की सांस सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी नली लगाई गई। डॉ. कालीचरण और डॉ. विनय ने सतर्क पोस्ट-ऑपरेटिव आईसीयू देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।
ट्रॉमा सर्जन डॉ. प्रणभ कुशवाहा ने बताया —“मरीज की गर्दन पर बेहद गंभीर चोट थी जिसमें एयरवे और फूड पाइप लगभग पूरी तरह अलग हो गए थे। सर्जरी तुरंत की गई और पुनर्संरचना सफल रही। मरीज अब स्पष्ट रूप से बोल पा रहा है और सामान्य रूप से मुंह से भोजन ले पा रहा है।”
जनरल सर्जरी विभाग के समस्त सदस्य, जिनमें डॉ. दीपक राजपूत, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. रौनक मेहरोत्रा तथा सभी रेज़िडेंट शामिल हैं, ने सतर्क पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे रोगी को सर्वोत्तम संभव परिणाम प्राप्त हो सका।”
कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के लंबे अनुभव एवं कार्यकुशलता से एम्स नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है। इस सफलता पर उन्होंने टीम की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि एम्स आगे आने वाले समय में इस प्रकार के कठिन उपचारों के लिए एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। अपर चिकित्सा अधीक्षक एवं यूनिट हेड डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव ने टीम की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि एम्स रायबरेली की आपातकालीन ट्रॉमा सेवाओं की क्षमता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम विद्यापीठ में भागवत कथा में कृष्ण जन्म के प्रसंग पर मस्ती में झूमे श्रद्धालु

Sat Nov 29 , 2025
धरती पर अत्याचारों एवं पाप को रोकने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया : कृष्ण चंद्र ठाकुर कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 28 नवम्बर : गीता जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ में देशभर में संचालित श्री जयराम […]

You May Like

advertisement