आज़मगढ़ में हवाई हमला का सायरन अंधेरे में डूबा शहर सायरन की गूंज से हर दिल कांपा, दमदार सुरक्षा अभ्यास

आजमगढ़। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आजमगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के मानक को नए आयाम पर पहुँचाते हुए ब्लैक आउट मॉकड्रिल का भव्य अभ्यास किया। पुलिस लाईन से शहर तक पूरी तरह अंधेरे में डूब गया और आपात स्थिति का जीवंत माहौल बनाकर अधिकारियों ने अपनी तत्परता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

पुलिस लाईन आजमगढ़ में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। निर्धारित समय पर संपूर्ण परिसर की लाइटें बंद कर आपात स्थिति का वास्तविक अनुभव तैयार किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिक्रिया समय का सटीक आकलन किया जा सके।

सायं 6:00 बजे ऊंची-नीची चेतावनी सायरन बजते ही पूरे शहर की लाइटें बंद हो गईं। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया। सायरन की ध्वनि के साथ ही सभी इकाइयों ने तय प्रोटोकॉल के तहत अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। अंधेरे में गश्त, सुरक्षा घेरा, संचार व्यवस्था और संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर पहुँचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और कमियों को नोट किया।

अभ्यास में प्रकाश के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग कर आम जनता को भी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। हवाई हमले की स्थिति में बड़े एवं छोटे मकानों में लगी आग को अग्निशमन विभाग के बड़े वाहनों और घरों में आग बुझाने के सिलेंडरों से तुरंत काबू में किया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा कोर और नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स घायलों को राहत देने, प्राथमिक उपचार करने और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही लोगों को शेल्टर होम में सुरक्षित रखने का अभ्यास कराए। वॉलंटियर्स ने नागरिकों को हवाई हमले से बचाव के उपाय भी सिखाए।

अभ्यास के दौरान विद्युत, नगर विकास, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त विभागों ने भाग लिया। नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस मॉकड्रिल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों या बड़े हादसों में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। नियमित अभ्यास से सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

अभ्यास के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के मॉकड्रिल नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री गंभीर सिंह, एसपी सिटी श्री मधुबन कुमार सिंह, सीओ सदर आस्था जायसवाल, अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन, सीएम धामी

Sat Jan 24 , 2026
सागर मलिक मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि […]

You May Like

advertisement