बेतिया के वाल्मीकि नगर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अजय चौबे कुरुक्षेत्र पहुंचे

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पूर्वांचल प्रकोष्ठ की अहम बैठक में विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बनी रणनीति।

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- कुरुक्षेत्र के सर्किट हाउस में बेतिया के वाल्मीकि नगर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ (रिंकु सिंह) के बहुत करीबी मित्र एवं पूर्वांचल समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चौबे पानीपत के ज़िला संयोजक दिनेश गुप्ता के साथ पहुंचे। जिनका का कुरुक्षेत्र की भाजपा पूर्वांचल कार्यकारिणी द्वारा मीडिया प्रमुख सुनील राय व करनाल प्रभारी राजीव राय के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्म्मान किया गया। अजय चौबे के पहुंचने पर कुरुक्षेत्र जिला में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक भी सर्किट हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी एवं अम्बाला के प्रभारी सुनील राय ने की। इस बैठक में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सदस्यता अभियान पर जोर शोर से काम करने की चर्चा हुई और सभी पूर्वांचल वासियों को एकजुट करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पानीपत के संयोजक दिनेश गुप्ता, पूर्व संयोजक सुशील ठाकुर, सदस्यता सह प्रमुख उमेश साहनी, जिला संयोजक उमा शंकर दास, देवेंद्र यादव, गौरव, अजय पासवान, अमरनाथ साहनी, नरेश साहनी , विशाल राम इत्यादि मौजूद रहे।
अजय चौबे का कुरुक्षेत्र में स्वागत करते हुए मीडिया प्रमुख सुनील राय व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह किसानों से करेंगे सीधी बात

Mon Aug 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 किसानों को नवीनतम तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी होना जरूरी। कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- वर्तमान मौसम एवं आने वाले सर्दी के मौसम की सब्जियों की बिजाई और देखभाल विषय पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह 31 अगस्त […]

You May Like

advertisement