महापर्व छठ पूजा पर बधाई दी( अजय सिन्हा)

अयोध्या:——–
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल यूपी के प्रदेश प्रमुख अजय सिन्हा ने महापर्व छठ पूजा की बधाई दी
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन धर्म नगरी अयोध्या से , श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख अजय सिन्हा ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है ,छठ पूजा वैसे तो मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मे मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी ग्लोबल पहचान बन चुकी है। लोक आस्था के इस पर्व में उगते और डूबते सूर्य की अराधाना की जाती है। सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। छठ पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ और कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। कार्तिक महीने में मनाए जाने वाले छठ की अधिक मान्यता है और इसी महीने में लोग इस पर्व को व्यापक रूप से मनाते हैं।चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से शुरू होता है, जो इस बार सोमवार यानी 8 नवंबर को पड़ रहा है।नहाय-खाय के दिन व्रती गंगा या पास के नदी, तलाब में डुबकी लगाती हैं और केवल एक बार सात्विक भोजन करते हैं। कार्तिक मास की पंचमी को खरना भी कहा जाता है। इस दिन व्रती शाम को गुड़, अरवा चावल की बनी खीर और रोटी प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इसके बाद तीसरे दिन भगवान सूर्य को संध्या में अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूर्य को। खास बात यह है कि खरना के दिन शाम में प्रसाद ग्रहण करने के बाद से करीब 36 घंटे तक यानी उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने तक व्रती यह व्रत निर्जला करते हैं। इन चार दिनों में व्रतियों के लिए प्याज, लहसून या किसी तरह का मांसाहारी भोजन वर्जित रहता है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:मेहनगर थाना के अंतर्गत शेखूपुर ग्राम सभा में गोमती में लगी आग 30000 के सामान सहित ₹2000 नगदी जलकर हुआ खाक

Wed Nov 10 , 2021
मेहनगर थाना के अंतर्गत शेखूपुर ग्राम सभा में गोमती में लगी आग 30000 के सामान सहित ₹2000 नगदी जलकर हुआ खाक मेहनगर तहसील के इनवल ग्राम सभा के रहने वाले लालधारी पुत्र सुभाष राम की गुमती शेखुपुर में थी जिसे अज्ञात लोगों द्वारा जला दिया गया गोमती में रखे जनरल […]

You May Like

Breaking News

advertisement