भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अजमेर का बढ़ा मान, जिलाध्यक्ष शफीक पठान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

VV NEWS अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अजमेर का बढ़ा मान, जिलाध्यक्ष शफीक पठान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अजमेर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चाप्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती ने घोषित प्रदेश टीम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर के वर्तमान जिलाध्यक्ष शफीक पठान को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
शफीक खान लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शफीक पठान को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से अजमेर जिले का राजनीतिक महत्व और बढ़ा है।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को मुस्लिम समाज में मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक लोगों ने शफीक खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि शफीक पठान अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा प्रदेशभर में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
भाजपा प्रवक्ता बनने पर शफीक खान ने कहा किभारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों के अंतर्गत मुझे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा , राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर तथा मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए मैं माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी एव मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती जी अजमेर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी का आत्मीय आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व को यह विश्वास दिलाता हूँ कि अल्पसंख्यक एव युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने, अंत्योदय के संकल्प, संगठन की विचारधारा तथा नीतियों को बूथ स्तर तक सशक्त करने हेतु मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करूँगा।

नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है, उस पर खरा उतरना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
अल्पसंख्यक एव युवा शक्ति के माध्यम से सशक्त संगठन – सशक्त राष्ट्र के लक्ष्य को और अधिक गति देने का संकल्प लेता हूँ।
शफीक पठान
प्रदेश प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थाभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अजमेर का बढ़ा मान, जिलाध्यक्ष शफीक पठान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement