अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031, अकलतरा के समीप के 13 ग्रामों को किया गया है शामिल

 जांजगीर-चांपा ,16 जुलाई, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 के संबंध में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस  बैठक आयोजित की गई। बैठक के संयोजक एवं नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर के संयुक्त संचालक श्री विनित नायर भी उपस्थित थे।
     नगर तथा ग्राम निवेश के सहायक संचालक ने बताया कि नगर पालिका अकलतरा के समीप के 13 ग्रामों – परसाहीनाला, खटोला, बरगवां, खोंड़, खिसोरा, लिलवाडीह, अमरताल, किरारी, तरौद, रोगदा, मुरलीडीह, पकरिया और लटिया को अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 में शामिल किया गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा, अकलतरा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शान्ति भारते, मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री अशोक शर्मा सहित संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच भी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित

Fri Jul 16 , 2021
जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई, 2021/ पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार 2022 के लिए 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।     जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद सिंह बैस ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाजिक कार्य, विज्ञान और […]

You May Like

Breaking News

advertisement