‘अखण्ड भारत संदेश यात्रा’ का कुरुक्षेत्र पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 14 अप्रैल :
इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा द्वारा आयोजित अखण्ड भारत संदेश यात्रा कुरुक्षेत्र पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कुरुक्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा यात्रा में शामिल 4 राज्यों की 131 बेटियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में प्रवेश करते ही हरियाणा कला परिषद के निदेशक प्रो. संजय भसीन ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आईएमसी के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह, प्रदेश संरक्षक विनोद जिंदल जिलाध्यक्ष डॉ॰ राजेश वधवा, पंकज अरोड़ा राकेश नरूला राकेश शर्मा आदि भी मौजूद थे। संजय भसीन ने सभी बेटियों को अखंड भारत का संदेश प्रदेशभर में प्रचारित करने हेतु साधुवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर यात्रा के साथ भाजपा की जिला सचिव रेणु खुग्गर, समाजसेवी सुशील चित्रा, सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब, मेवा राम, कश्यप डॉक्टर एसी नागपाल कृष्ण धमीजा, धर्मेंद्र सचदेवा, फिनिक्स क्लब के प्रधान विनीत अग्रवाल, लायंस क्लब के प्रधान अश्वनी अरोड़ा आदि भी मौजूद थे। रूट मार्च के पश्चात मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर की भरतमुनि रंगशाला के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थानेसर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा युवा, युवा जजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंद्र खैहरा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सुशील चित्रा, डॉक्टर ए.सी. नागपाल, प्रदीप झांब, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सूबेदार रविंदर कौशिक, भाजपा सचिव रेणु खुग्गर, गुरसेवक सिंह व अन्य वक्ताओ ने मंच से यात्रा में शामिल बेटियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के दौरान अमातिर कन्या गुरुकुल की बेटियों ने देशभक्ति और आत्मरक्षा पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगठन के संरक्षक विनोद जिंदल एवं जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश वधवा ने बताया कि
इंडियन मीडिया सेंटर मीडिया कर्मियों का प्रतिष्ठित संगठन है। पंजाब व हरियाणा में दोनों की प्रभावी इकाई है। इन संगठनों से पत्रकारों का बहुत बड़ा वर्ग जुड़ा है। इन संगठनों ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए महिला आत्मरक्षा जागरूकता यात्रा का 2013 में, सशक्त बेटी सशक्त भारत यात्रा का जनवरी 2016 में, सैनिक सम्मान यात्रा जनवरी 2017 में, भगत सिंह युवा संदेश यात्रा का सितम्बर 2017 में तथा 2019 से सामाजिक समरसता संदेश यात्रा का सफल आयोजन किया है। इसी कड़ी में 11 अप्रैल 2022 से अखंड भारत संदेश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 11 अप्रैल को फतेहगड़ साहिब पंजाब से शुरू होकर चंडीगढ़, व समस्त हरियाणा के जिलों से होते हुए 18 अप्रैल को सम्पन्न होगी। इस यात्रा में 131 से अधिक कॉलेज छात्राएं भाग ले रही हैं। जिसमें पत्रकारिता, साइंस, आर्टस, कॉमर्स एवं डाक्टर की पढ़ाई करने वाली छात्राएं सम्मिलित हैं।
भारत माता की जय से गूंजी धर्मनगरी
कुरुक्षेत्र के अर्जुन चौक से ब्रह्मसरोवर तक बेटियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। जिसके कारण ब्रह्मसरोवर पर बैठे यात्री और कुरुक्षेत्र वासियों ने भी बेटियों की आवाज के साथ अपनी आवाज को बुलंद करने का काम किया और भारत माता के नारों से धर्म नगरी गूंज उठी। बेटियों का जोश देखते ही बनता था। ब्रह्मसरोवर पर यात्रा करने के लिए आए हुए श्रद्धालु और कुरुक्षेत्र वासियों ने भी बेटियों के जज्बे को सलाम किया।
मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में हुआ कार्यक्रम
मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरमैन ने उमा सुधारने अपने संबोधन में अखंड भारत संदेश यात्रा की सराहना की ओर कहा की देश में हर मजहब जाति के लोग रहते हैं लेकिन फिर भी अनेकता में एकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण व रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह यात्रा समाज में एकता का संदेश देने में कामयाब होगी।
शुगरफेड सदस्य जसविंदर सिंह खैरा ने अपने संबोधन में कहा कि अखंड भारत संदेश यात्रा एकता का संदेश दे रही है और इस में 4 राज्यों और 19 जिलों की 131 बेटियां हरियाणा के हर जिले में यात्रा कर एकता का संदेश देकर बेटियों के जज्बे को दुगना कर रही है। यात्रा में शामिल बेटियों को सलाम करते हैं क्योंकि यह अपना घर छोड़कर देश को एकता का संदेश देने में सफल हो रही है जो प्रेरणादायक हैं।
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्र-निर्माण व रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। अखंड भारत के लिए बेटियों द्वारा दिया जा रहा योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह यात्रा समाज में एकता का संदेश देने में कामयाब होगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य आंदोलनकारियों को मुफ्त सरकारी इलाज,

Thu Apr 14 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड के सभी राजकीय अस्पतालों-औषधालयों, इनसे संबद्ध अस्पतालों और सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब राज्य आंदोलनकारियों का इलाज निशुल्क होगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। सचिव चिकित्सा डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी ये आदेश सभी संबंधित अधिकारियों और राजकीय मेडिकल […]

You May Like

Breaking News

advertisement