अकरम खान बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

व्यापारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने जताया भरोसा!

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) द्वारा व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहल्ला भोले नगर निवासी मो. अकरम खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बरेली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जारी मनोनयन पत्र में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि अकरम खान द्वारा संगठन एवं व्यापारी हित में किए गए कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संगठन को उम्मीद है कि वह अपने अनुभव और कार्यशैली से व्यापारियों के हितों की मजबूती से पैरवी करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
अकरम खान के जिला अध्यक्ष बनने की खबर से क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की! इस मौके पर मोहम्मद सलाउद्दीन जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर, संजीव गोयल, नारायण हरि अग्रवाल, जावेद सलमानी अनुज अग्रवाल, यूनुस मंसूरी,अतुल कुमार,परबेज आलम, सोनू प्रजापति, प्रदीप गर्ग ,राजुल गर्गआदि व्यापारियों ने बधाई दी ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे ने पुलिस के संयोग पकड़ी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली, ट्रक चालक फरार

Thu Apr 2 , 2026
मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे ने पुलिस के संयोग पकड़ी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली, ट्रक चालक फरार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाइवे पर वहगुल नदी के पुल के पास वैष्णो ढावा के सामने बरेली मंडल उप निदेशक गायत्री पांडेय ने अपनी टीम अगुवाई […]

You May Like

advertisement