कुरुक्षेत्र में घर-घर अक्षत पहुंचा अयोध्या जाने का दिया निमंत्रण

कुरुक्षेत्र में घर-घर अक्षत पहुंचा अयोध्या जाने का दिया निमंत्रण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : जिले में अयोध्या राम मंदिर से आए पूजित अक्षत (पीले चावलों) को घर-घर बांटने का कार्य शास्त्री नगर में सोमवार से शुरू हो गया। शास्त्री नगर में अक्षत वितरण के लिए दो टोलियों का गठन किया गया जो प्रत्येक घर जाकर अक्षत वितरित करने का कार्य कर रही है। टोली में हरिओम मंदिर के पुजारी पंडित अरूण मिश्रा, शमशेर शर्मा, चेतराम शर्मा, भूदेव सिंह, शुभम गोयल, सुभाष अरोड़ा, बलदेव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, तरूण वधवा, ललित, पवन गुप्ता, विरेंद्र शौरी, राकेश सूरी, नवीन, राजीव शर्मा शामिल रहे। टोली में शामिल रामभक्त शास्त्री नगर के प्रत्येक घर पर जाकर परिवारों को अक्षत व निमंत्रण पत्र देकर उनसे राम मंदिर दर्शन करने अयोध्या धाम जाने का निवेदन कर रहे है। साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोगों से अपने घर में पांच दीपक जलाने एवं घर के सामने रंगोली व लाइटिंग इत्यादि करने का आग्रह भी कर रहे है। पंडित अरूण मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरिओम मंदिर में महिला मंडली द्वारा सुबह 10 बजे से सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा व समापन के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में ही टीवी स्क्रीन पर भगवान श्रीराम के मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भी लाइव दिखाया जाएगा।
पूजित अक्षत देते टोली में शामिल रामभक्त।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों के साथ खुशियों व उल्लास से भरा हो नववर्ष : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Mon Jan 1 , 2024
भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों के साथ खुशियों व उल्लास से भरा हो नववर्ष : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अपनी संस्कृति तथा संस्कारों के साथ ही हासिल कर सकते हैं जीवन का लक्ष्य। कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी : मनुष्य के जीवन में उदय होता सूर्य प्रतिदिन नए दिन की शुरुआत […]

You May Like

advertisement