अक्षय नवमी 30 अक्टूबर को बरेली में हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में राधा नाम की मचेगी धूम

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में अक्षय नवमी के पावन पर्व पर मॉडल टाऊन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर एक भव्य एवं दिव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने बताया कि हम सभी लोग बड़ी ही धूमधाम से वा हर्षौल्लास के साथ विगत कई वर्षों से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रातः काल में हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी की शुरुआत श्री दरगाह मंदिर शाहदाना कॉलोनी मॉडल टाऊन से शुरू होकर श्री सनातन धर्म मंदिर से होते हुए श्री रामायण मंदिर से परिक्रमा मार्ग होते हुए पर श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन से होते हुए निकली जाएगी।
रवि छाबड़ा ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में सभी मंदिरों के संकीर्तन मंडल अलग अलग भक्तजनों के साथ संकीर्तन करते हुए चल रहे होगे। प्रभात फेरी मुख्य आकर्षण स्वचालित झाकियों भगवान के विभिन्न स्वरूपों की श्री राम दरबार,श्री राधा कृष्ण ,मा दुर्गा माता आदि शोभायमान होगी।
क्षेत्र वासियों द्वारा परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह यात्रा का स्वागत किया जाता है और भगवान के स्वरूपों की आरती की जाती है।
ढोल, नगाड़े वा बैंड बाजा प्रभात फेरी को और दिव्य बनाएंगे।
प्रभात फेरी के समापन पर मंदिर पर सभी भक्तजनों को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा ।धार्मिक सेवा समिति बरेली के श्री हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा,श्री रामायण मंदिर अध्यक्ष अनिल अरोरा,श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष कमल नयन सपरा और श्री दरगाह मंदिर के मुख्य सेवादार श्री जुगल किशोर सभी ने संयुक्त रूप के सभी भक्तजनों के अधिक से अधिक संख्या में पधारने की प्रार्थना की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूध बेंचने जा रहे दूधिया की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

Tue Oct 28 , 2025
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा -मन्झरिया के बीच मुख्य मार्ग पर सोमवार को दिन दहाड़े सवा ग्यारह बजे दूध बेंचने जा रहे दूधिया की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और घटना स्थल […]

You May Like

advertisement