अलर्ट: उत्तराखंड में 15 अगस्त तक भारी बारिश व बाढ़ की संभावना

उत्तराखंड
अलर्ट: उत्तराखंड में 15 अगस्त तक भारी बारिश व बाढ़ की संभावना,
सागर मलिक

*डबरानी के पास पोकलैंड समेत चालक भागीरथी में समाया

हर्षिल के पास बनी झील को खोलने की जुगत जारी*

गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटी पोकलैंड मशीन चालक समेत उफनती भागीरथी नदी में गिर गयी।

सोमवार को दोपहर हुए इस हादसे में गैरसैंण निवासी चालक का कुछ पता नहीं चल सका। भागीरथी के तेज बहाव में चालक व पोकलैंड का कुछ पता नहीं चल सका।

इस दर्दनाक हादसे के बाद शेष जेसीबी व पोकलैंड चालकों ने काम बंद कर दिया।

लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस व बीआरओ के अधिकारियों ने समझा बुझाया । और वैकल्पिक मार्ग निर्माण शुरू करवा दिया।

उधर, 5 अगस्त की दैवीय आपदा के बाद हर्षिल में बनी अस्थायी झील से पानी को निकालने की भी कोशिश जारी है। लगभग 1 किमी तक बन चुकी झील के संभावित खतरे को देखते हुए इसके मुहाने पर पेड़ को काटकर झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

छठे दिन SDRF उत्तराखंड पुलिस का खोज एवं बचाव अभियान जारी

धराली, उत्तरकाशी में आई आपदा के छठे दिन भी SDRF उत्तराखण्ड पुलिस की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव कार्य कर रही हैं। मलबे में दबे लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए पायनियर उपकरण और प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है।

डॉग स्क्वाड संभावित जीवन के संकेत ढूंढ रहा है, जबकि पायनियर उपकरणों से मलबा हटाकर भवनों की सुरक्षित जांच की जा रही है।

15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा तथा काफी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा व्यक्त किया गया है। 13, 14, 15 अगस्त को काफी ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान है।

अगले 24 घंटों मे ( रेड अलर्ट दिनांक 11.08.2025, 1:45 PM बजे से 12.08.2025 1:45 PM बजे तक ) जनपद – बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल,पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर यथा- ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, मसूरी, डोईवाला, कपकोट, खटीमा, लोहाघाट, चकराता तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही अत्यधिक भारी बारिश/बिजली के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने/तेज से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।

त्रिलोक सिंह,

डयूटी ऑफिसर/अनु सचिव राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, 36 आई०टी० पार्क, देहरादून, उत्तराखण्ड।

सेवा में,

जिलाधिकारी,

बागेश्वर, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल एवं ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड।

एस०ई०ओ०सी०

देहरादूनः दिनांकः 11 अगस्त, 2025

विषय-

उत्तराखण्ड राज्य के जनपद बागेश्वर, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल एवं ऊधम सिंह नगर, में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरे के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग हाईड्रोमेट डिवीजन नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घण्टों में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद बागेश्वर, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल एवं ऊधम सिंह नगर, के कतिपय स्थानों में भारी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने तथा बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान होने की संभावना व्यक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखा जाये।
किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये।

आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
PWD, PMGSY, ADB, BRO, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रत्येक दशा में अपने तैनाती क्षेत्रों में ही बने रहेंगे।
समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सेट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
उक्त अवधि में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं करेंगे।
अधिकारीगण बरसाती छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अवश्य रखेंगे।
उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति में खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था तत्काल करेंगे।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाए।
असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाए।
सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित करेंगे कि वह इस अवधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले।

-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8215867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर हुसैनी वाला बॉर्डर शहीदों की समाध पर 155 बटालियन बी.एस.एफ के प्रांगण में रक्षाबंधन पर्व पर गायत्री यज्ञ, वृक्षारोपण तुलसी वितरण समारोह संपन्न

Tue Aug 12 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= शांतिकुंज हरिद्वार में 1926 से 2026 जल रही अखंड ज्योति एवं गुरु माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ निहाल खेड़ा फाजिल्का ,अखिल विश्व गायत्री परिवार सेवा समिति शाखा फिरोजपुर एवं धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं […]

You May Like

Breaking News

advertisement