लोकतंत्र को मजबूत बनाने सभी वर्ग निभा रहे अपनी भूमिका

व्यापारिक संगठनों व डॉक्टर पर्ची में दिए जा रहे मतदान के लिए संदेश

बिलासपुर, 09 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में व्यापारिक संगठन अपने प्रतिष्ठानों से दिए जाने वाले बिल और डॉक्टर अपनी पर्ची में 7 मई को मतदान किए जाने का संदेश दे रहे हैं। जिले के विभिन्न व्यापारिक संस्थानों और मेडिकल एसोसिएशन ने स्वीप के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया है। प्रतिष्ठान अपने द्वारा दिए जाने वाले बिल में 7 मई को मतदान अवश्य किए जाने का संदेश दे रहे हैं।  

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक डॉ. समीत शर्मा होंगे

Tue Apr 9 , 2024
महासमुंद 09 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में डॉ. समीत शर्मा (आई.ए.एस.) को नियुक्त किया गया है। वे लोकसभा अंतर्गत सभी विधानसभाओं के लिए सामान्य प्रेक्षक होंगे। उनके मोबाईल नम्बर 76470-45208 तथा 07723-297457 पर सम्पर्क किया जा सकता […]

You May Like

Breaking News

advertisement