उतराखंड: धामी कैबिनेट पर सबकी नजरें, जानिए किसको मिलेगी,

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं के हिस्से मुख्यमंत्री का पद आने के बाद अब कैबिनेट में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर सबकी नजर लगी हुई है। पिछली कैबिनेट की तरह इस बार भी 5 सीटें कुमाऊं के हिस्से आने की उम्मीद है। नैनीताल जिले से जीते पांच में से एक भाजपा विधायक के हिस्से कैबिनेट की सीट आने की उम्मीद है।

धामी सरकार के पहले मंत्रिमंडल की अगर बात की जाए तो इसमें कुमाऊं से पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली थी। जिसमें नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधान सभा से बंशीधर भगत, ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर सीट से अरविंद पांडे, पिथौरागढ़ की डीडीहाट सीट से बिशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा की सोमेश्वर सीट से रेखा आर्या व बाजपुर से भाजपा के विधायक रहे यशपाल आर्य को कैबिनेट में जगह मिली थी।

यशपाल आर्य इस बार कांग्रेस से चुनाव जीतकर विधानसभा में गए हैं। पिछली सरकार के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो इस बार भी पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस बार की कैबिनेट में कुमाऊं से डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी के विधाक बंशीधर भगत, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे।

सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या, सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया व लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट की दौड़ में शामिल माना जा रहा है। अब देखना है कि कौन-कौन विधायक कैबिनेट की कुर्सी हासिल कर पाते हैं।

कैबिनेट का गठन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी नेतृत्व की राय पर अपनी टीम तैयार करेंगे। बुधवार 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।
सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री भाजपा

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: विधानसभा चुनाव में कांगेस की क्यों हुई हार, ये वजह आई सामने!

Tue Mar 22 , 2022
देहरादून:विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस की करारी हार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी फैक्टर, कोरोना काल में लोगों को मुफ्त राशन के साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं की गुटबाजी भी बड़ी वजह रही। विस चुनाव में हार के कारण तलाशने के लिए सोमवार से शुरू हुई समीक्षा बैठक में कांग्रेस के […]

You May Like

advertisement