अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लाला लाजपत राय सेवा समिति के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को शुभकामनाएं दी।

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं लाला लाजपत राय सेवा समिति के सदस्यों ने सरकार द्वारा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अग्रोहा विकास परियोजना का अध्यक्ष मनोनीत करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। ज्ञान चंद गुप्ता को मिलकर शुभकामनाएं देने वालों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला, कुरुक्षेत्र से विशाल सिंगला, कुलभूषण गोयल मेयर पंचकूला, वेद प्रकाश पिहोवा, जनक राज सिंगला, अजय गोयल, नवकेतन गोयल, विशेष गर्ग, राहुल सिंगला, गौरव मित्तल, भारत भूषण सिंगला, प्रदीप पेहवा, जगदीश गर्ग इत्यादि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला ने कहा कि सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों, श्री अग्रसेन फाउंडेशन व देश के 10 करोड़ अग्रबंधुयों की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार एवं धन्यवाद किया गया है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला ने कहा कि कलयुग के अवतारी भगवान अग्रसेन जी की पवित्र पावन नगरी अग्रोहा में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक टीले की खुदाई का रास्ता साफ हो गया है, हरियाणा सरकार द्वारा अग्रोहा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का गठन किया गया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से प्राचीन टीले की खुदाई की खुदाई की जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप महाराजा अग्रसेन के एवं महाभारत कालीन इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। टीले को विश्व पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत एवं आकर्षण बनाया जाएगा और सम्पूर्ण अग्रोहा का चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला एवं अन्य हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को बधाई देते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पधारी जैन साध्वी

Tue Mar 5 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आधुनिक सुविधाओं से संपन्न है आश्रम।बुजुर्गो की सेवा ही होता है मन प्रसन्न : सिंगला।जैन साध्वी डा. शिव प्रज्ञा ने बुजुर्गों को जीवन का महत्व बताया। कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रेरणा वृद्धाश्रम देश के विभिन्न राज्यों के अपनों द्वारा नकारे एवं घरों से […]

You May Like

Breaking News

advertisement