कुवि में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 9416191877

प्रतियोगिता एआईयू द्वारा अपनाए गए ताइक्वांडो फेडरेशन के नियमानुसार होगी।

कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला एवं पुरुष कराटे प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन 28 से 31 मार्च के बीच होगा। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष कराटे प्रतियोगिता 2021-22 के लिए अब तक 95 विश्वविद्यालयों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि महिला कराटे प्रतियोगिता के लिए 94 विश्वविद्यालयों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई है। प्रतियोगिता में प्रवेश प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिताएं एआईयू द्वारा अपनाए गए ताइक्वांडो फेडरेशन के नए नियमानुसार होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मार्च पास्ट के लिए टीमें अपने साथ विश्वविद्यालय का झंडा लेकर आएंगी तथा मार्च पास्ट में टीमों की भागीदारी आवश्यक है। इन खेल प्रतियोगिताओं में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के एल्युमनाई डॉ. वीएन अत्री ने दिए 10 लाख रुपये दिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एल्युमनी फंड में

Wed Feb 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 2 फरवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. वीएन अत्री ने 10 लाख रुपये की राशि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एलुमनी फंड में दान की है। उन्होंने बुधवार को दस लाख रुपये का यह चेक कुवि कुलपति […]

You May Like

advertisement