बिहार:महाअभियान: मिशन एक लाख की सफलता को लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरी

महाअभियान: मिशन एक लाख की सफलता को लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरी

-उपविकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा
-मिशन एक लाख की सफलता को जिले के विभिन्न प्रखंडों में 365 स्थानों टीकाकण सत्र होगा संचालित
-संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अभियान की सफलता के प्रति जतायी अपनी प्रतिबद्धता

अररिया संवाददाता

जिले में मंगलवार को एक लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं । जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर संबंधित सभी विभाग अभियान को सफल बनाने की मुहिम में जुट गये हैं। इसे लेकर क्षेत्र में व्यापक जन संपर्क अभियान सहित सघन प्रचार अभियान का संचालन किया जा रहा है। वहीं सोमवार को उप विकास आयुक्त मनोज कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका सहित संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ इसकी गहन समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई बैठक में डीडीसी ने इसे लेकर कई महत्पूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही लोगों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया।

संक्रमण के खतरों को कम करने के लिये अभियान की सफलता महत्वपूर्ण :

मिशन एक लाख के सफल आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीडीसी मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में मंगलवार का दिन जिलावासियों के लिये बेहद खास है। देश भर में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। लिहाजा जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में संचालित अभियान की सफलता संक्रमण के संभावित खतरों को कम करने के लिहाज से खासा महत्वपूर्ण है। लाभुकों को टीकाकरण के लिये सत्र स्थल पर लाने में आशा, जीविका, आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। डीडीसी ने कहा कि सभी सत्र पर एक सत्र प्रभारी प्रतिनियुक्त होंगे। 05-06 सत्र स्थलों पर एक जोनल प्रभारी प्रतिनियुक्त होंगे। इसके अलावा विभिन्न जोन पर नजर बनाये रखने लिये जोनल अधिकारी प्रतिनियुक्त किये जायेंगे। जो लगातार अभियान के संचालन पर अपनी नजर बनाये रखेंगे। डीडीसी ने कहा कि लोगों को प्रेरित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये विभागवार लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। आईसीडीएस को 30 से 35 हजार व व जीविका को 40 हजार लोगों को प्रेरित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को 30 से 40 हजार लोगों के टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिले के तमाम वरीय अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर संचालित अभियान का अनुश्रवण किया जायेगा।

रियल टाइम डेटा मैनेजमेंट के लिये लगाये गये हैं 400 ऑपरेटर :

अभियान से जुड़ी तैयारियों के बारे में सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने कहा कि इसके लिये जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 365 स्थलों पर टीकाकरण सत्र का संचालन किया जायेगा। इसके लिये स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। साथ ही वैक्सीन, सिरिंज व अन्य जरूरी लॉजिस्टिक भी तमाम स्थलों पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्र में प्रचार प्रसार का कार्य जारी है। सत्र का संचालन सुबह 07 बजे से किया जाना है। डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिले को 1.6 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो चुकी है। अभियान के तहत कोविन पोर्टल पर ऑन लाइन इंट्री किया जाना है। रियल टाइम डेटा मैनेजमेंट को अभियान से जुड़ी बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिये कुल 400 डेटा इंट्री ऑपरेटरों को कार्य में लगाया जायेगा। इसके अलावा प्रखंडवार 600 एएनएम के पास टैब उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से भी डेटा इंट्री का कार्य संपादित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मौसम ने अगर साथ दिया तो अभियान की सफलत सुनिश्चित है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को घर जाकर वितरण की खाद्य सामग्री

Mon Aug 30 , 2021
क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को घर जाकर वितरण की खाद्य सामग्री जनपद को शीघ्र क्षय रोग से मुक्त करेंगे- जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र। कन्नौज l जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा 0 से 25 वर्ष तक के क्षय रोग से ग्रसित चिन्हित बच्चों में से गोद लिए गए 05 […]

You May Like

advertisement