सभी जनप्रतिनिधि पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेकर जनमानस को करें प्रेरित – महापौर

नगर निगम के टाउन हॉल में बिजली विभाग का रजत उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, आदर्श उपभोक्ताओं का किया गया सम्मान

राजनांदगांव, 02 फरवरी 2026 / रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा नगर निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा, पार्षदगण श्री सावन वर्मा, श्री मनोहर साहू, श्री सुनील साहू, श्री शैंकी बग्गा, श्री राजेश जैन, श्री डीलेश्वर साहू, श्री कुलेश्वर ध्रुव, श्री चन्द्रशेखर लश्करे श्री रवि सिन्हा, श्री सतीश साहू, श्री संजय रजक, श्री छोटे लाल रामटेके, श्रीमती वर्षा सिन्हा, श्रीमती रेखा पारख, श्रीमती श्रुति जैन एवं श्रीमती बीना ध्रुव, राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता श्री कौशेलेन्द्र पाण्डे, श्री ए.डी. टंडन, श्रीमती सीमा ढ़ील, पीआरओ श्री डी.एस. मंडावी सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का षुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया।
इस समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सौर संयंत्र स्थापित कर जनमानस को इस योजना का लाभ लेने का संदेश देना है। विद्युत कंपनी ने पिछले 25 वर्षों मेे अभूतपूर्व विकास एवं जन सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया है। राज्य निर्माण के बाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा। विद्युत कंपनी की ऑनलाइन सेवा एवं सुविधाओं ने सामान्य परिवारों के जीवन को अत्यन्त सुगम बनाया है। रजत जयंती अवसर पर आमजनों को ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के लिए जागरूक करना विभाग का अनूठा पहल है। उन्होने घोषणा करते हुए कहा कि नगर निगम परिसर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर संयंत्र स्थापित किया जायेगा। यह महत्वकांक्षी योजना न केवल आमजन बल्कि जनप्रतिनिधियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनें, लोगों को अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होने इस अवसर पर मंच से पीएम सूर्य घर के हितग्राही ममता नगर निवासी श्री रणविजय सिंह एवं नेहरू नगर निवासी श्रीमती रचना मेमन से इस योजना के संदर्भ में संवाद कराया। पीएम सूर्य घर के हितग्राहियों ने बताया कि अपने घरों में 3 किलोवाट का सौर संयंत्र स्थापित कराया है। जिससे उनका बिजली बिल जीरो हो गया है।

इस अवसर पर राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर ने कहा कि विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, बी.पी.एल. कनेक्शन योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी.एम. कुसुम योजना और आधुनिक सुविधाएं मोर बिजली ऐप, केन्द्रीकृत विद्युत कॉल सेन्टर 1912, ई-संपर्क सेवा, ई-मेल सेवा, ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव वृत में पीएम सूर्य के तहत 6000 सौर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य मिला है। जिसमें अब तक 1100 सौर सयंत्र स्थापित हो चुके हैं। और 8000 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्य घर पोर्टल पर पंजीयन भी कराया है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पी.एम. सूर्य घर योजना के लाभार्थी, बी.पी.एल. कनेक्शनधारी उपभोक्ता, महिला उपभोक्ता, घरेलू एवं एकल बत्ती कनेक्शन के 05-05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही जिनको अतिथियों के द्वारा फलदार पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बैनर और प्रोजेक्टर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बचत, सुरक्षा और नई योजनाओं जैसे पीएम सूर्य घर के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

   

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन

Mon Feb 2 , 2026
महासमुंद 2 फरवरी 2026/ सिरपुर महोत्सव 2026 के अंतिम दिवस 3 फरवरी को संगीत, नृत्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दिनभर विविध शास्त्रीय एवं लोक प्रस्तुतियों के पश्चात रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई अपनी शानदार […]

You May Like

advertisement