समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता : सुभाष सुधा

समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता : सुभाष सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सतयुग संगीत कला केंद्र के 10 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन।
समापन पर मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र : सतयुग संगीत कला केंद्र शीला नगर में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। समर कैंप में विद्यार्थियों को गिटार, कोंगो, वेस्टर्न डांस, सेमी क्लासिकल डांस, जुंबा व अपने अंदर के कलाकार को बाहर निकालने के ढंग बताए गए। कैंप में बच्चों ने गुणात्मक व कलात्मक विकास के लिए गतिविधियों में भाग लेकर अपने ज्ञान में बढ़ोतरी की। इस अवसर बतौर मुख्यातिथि मौजूद थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ ही खेल व अन्य गतिविधियां बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। बच्चों में अच्छे गुणों और संस्कारों का बीच बोने का यह सही समय है। इस समय उनके अंदर लचीलापन होता है। समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय है जो अमूल्य है। समय के अर्थ को समझना चाहिए और अपने अमूल्य समय को व्यर्थ करने के स्थान पर अथक परिश्रम करना चाहिए। विधायक सुभाष सुधा, युवा भाजपा नेता साहिल सुधा, सतयुग दर्शन चेरिटेबल डिस्पेंसरी एवं कला केंद्र के स्थानीय अध्यक्ष एचसी मुंजाल, सदस्य जितेंद्र अरोड़ा, जेके नागपाल, लक्की मुंजाल, मनोज गाबा, कांता मुंजाल ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान डा. मनीष कुकरेजा ने बांसुरी की मधुन धुन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एचसी मुंजाल ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों में विभिन्न प्रतिभाओं का विकास होता है। वर्तमान में बच्चे घर में रहकर सिर्फ मोबाइल और टीवी में व्यस्त रहते हैं। इससे उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता अपितु आंखों में कमजोरी जरूर आती है। बच्चों के विकास के लिए अभिभावकों की भी सजगता जरूरी है। उन्हें भी चाहिए कि अपने बच्चों को जहां भी ऐसी गतिविधियों संचालित हो रही है वहीं अनिवार्य रूप से भेजें। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा। मंच संचालन केंद्र की इचार्ज अनु ललित व अंकिता अरोड़ा ने बाखूबी किया। इस मौके पर जेके नागपाल, लक्की मुंजाल, अंकिता अरोड़ा, कला केंद्र की प्रिंसीपल अनु ललित, कृष्णा ललित, प्रोमिला, सदस्य अंजु, भावना, कुलभूषण, डा. विष्णु दत्त शर्मा, संजना, अल्पना, काजल मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजन शर्मा, संदीप सोनी, सपना, मोहित का विशेष सहयोग रहा।
बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया बेहतरीन प्रदर्शन।
इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक शानदार प्रदर्शन देख अभिभावक भी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। कार्यक्रम में बच्चों ने कैंप में सीखी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को अभिभावकों और अन्य अतिथिगण के समक्ष प्रस्तुत किया। संगीत कला केंद्र की प्रिसंीपल अनु ललित ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों ने 10 दिन में जो सीखा उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रिंसिपल अनु ललित ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते विधायक सुभाष सुधा।
प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: जिला अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत कर दिए दिशा निर्देश

Mon Jun 12 , 2023
जिला अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत कर दिए दिशा निर्देश दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष परवेज मियां ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत कर भाजपा को मजबूत कर संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के दिशा निर्देश। […]

You May Like

Breaking News

advertisement