प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है।

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आई प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। 2014 के बाद आम जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ है। गरीबों महिलाओं, युवाओं किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ है। भारत शक्तिशाली हुआ है। कानून का राज स्थापित हुआ है। भारत के मूल निवासी आदिवासी समाज से द्रोपदी मूर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर देश के आदिवासी समाज सहित पूरे भारत का मस्तक ऊंचा करने का कार्य किया गया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को विजय दिलाने कार्य आजमगढ़ के सम्मानित कार्यकर्ताओं और जनता ने किया है जिसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं और आजमगढ़ की जनता का अभिनन्दन करती हूं। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनने कार्य पूर्व में किया गया है। आप सभी को सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख का पूनरीक्षण कार्य करना है। प्रत्येक बूथ का एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें कम से कम 100 मतदाताओं को जोड़ना है। सभी बूथों पर सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुनाना है और बूथ समिति की बैठक भी करनी है। पीएम मोदी की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल पर एक पुस्तक प्रकाशित की गई है। जिसको लेकर प्रत्येक जिले में दो कार्यक्रम करना है प्रबुद्ध वर्ग कार्यक्रम और उच्च शिक्षण कालेज कार्यक्रम। जिसमें एक वक्ता प्रदेश से भेजा जाएगा और एक वक्ता जिले से भेजा जाएगा। 15 अगस्त 2022 हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी जन सामान्य के घरों तक तिरंगा लगाना है। जिसके लिए जिला, मंडल व शक्ति केन्द्रों पर 2-2 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर सतेन्द्र राय, जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना, नागेन्द्र पटेल, विनोद उपाध्याय, नन्हकूराम सरोज, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अवनीश मिश्रा, ऋषिकांत मौर्य, निखिल राय सौदागर भारती, जय प्रकाश सिंह, हरि प्रकाश राय, राजीव शुक्ला, पवन देव त्रिपाठी, मनोज गिरी, बाबूराम चौहान, सुरेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, विशाल श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विवेक निषाद मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरीबों, असहायों को पूर्व विधायक मुबारकपुर गुड्डू जमाली ने दी आर्थिक मदद

Mon Jul 18 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक गरीबों, असहायों को पूर्व विधायक मुबारकपुर गुड्डू जमाली ने दी आर्थिक मदद। आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा पुर्व विधायक/लोकसभा चुनाव लड़ चुके शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों का हाल जाना और समाज के गरीब असहायों का दर्द बांटते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement