आतंकवादी कार्रवाई का चौतरफा विरोध शुरू, जिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आतंक का पुतला फूंका

आतंकवादी कार्रवाई का चौतरफा विरोध शुरू, जिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आतंक का पुतला फूंका आजमगढ़।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गाजीपुर के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी गुड्डू के नेतृत्व में सोमवार को कचहरी तिराहे पर आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूका गया। जिसमें आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की गई कि हत्यारों के किए की सजा अब मिसाइल द्वारा किया जाए, तभी मृत आत्मा को शांति मिलेगी।
जिला उपाध्यक्ष आतीक अहमद राईन ने कहा कि पाकिस्तान को अपने औकात में रहना होगा और भारत इस तरह के आतंकवाद हमले पर चुप नहीं रहेगा मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि पाकिस्तान से सारे संपर्क बंद करके बड़ा से बड़ा करवाई भारत सरकार करें ताकि इसकी पूरनावर्ती दोबारा ना हो और इस इससे पाकिस्तान को सीख मिले
जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है,अब वह समय आ गया है की आब ईट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत है। इन आताताईयों को इनके कर्मों की सजा इनके साथ वैसा ही करके बराबर किया जाए। जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी ने कहा कि अब इन आतंकवादियों के साथ-साथ इनके आका पाकिस्तान के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, भारत सरकार अब किसी को भी छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है ।अन्त में मृतात्माओं के प्रति 2 मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की गई ।पुतला दहन में मोहिउद्दीन राईन,फैजान अंसारी,नगर अध्यक्ष सुप्रोटिम बागची, आकाश दीप,सोनू गुप्ता, निखिल गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, राजा हुसैन, सलीम भाई, रमेश यादव ,आरके गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, माया साहू, कमरूज्जमा अंसारी,किशन शर्मा विजय विश्वकर्मा,मनीष (भोलू) मधु विश्वकर्मा, गोपाल चौरसिया,विकास कसौधन,राजन प्रजापति, शशिकांत शर्मा, जावेद अहमद सहित आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवारांचल के अग्नि पीड़ितों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

Tue Apr 29 , 2025
देवारांचल के अग्नि पीड़ितों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री अग्निपीडितो के मुआवजे के लिए प्रशासन से करेंगे बात। सगड़ी। सगड़ी तहसील के अराजी अजगरा मगरवी व अचल नगर ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में बुधवार के दिन आग लगने से 31परिवारों की आवासीय व गैर आवासीय मंडई व उसमें […]

You May Like

Breaking News

advertisement