पंच धूणी तपस्या की परिक्रमा से होती है मनोकामनाएं पूरी : महंत ओगड़ पीर तुलसी नाथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – अभिषेक पूर्णिमा।

पिहोवा, 21 मई : हिंदू धर्म और साधु-संतों की परंपरा में की जाने वाली सबसे कठिन साधनाओं में से पंच धूणी तपस्या सबसे कठीन मानी जाती है, जो इन दिनों गांव सारसा के मुर्तजापुर रोड़ पर पीर बाबा की समाधि के नजदीक महंत ओगड़ पीर तुलसी नाथ द्वारा की जा रही है, महंत द्वारा कड़ी धूप में 43 से 45 डिग्री तापमान में उपलो से बने पवित्र अग्नि के पांच कुंडो के बीच बैठकर ध्यान किया जा रहा हैं, जो आंतरिक शुद्धि, अनुशासन और भूतकाल के कर्मों और अहंकार के नाश का प्रतीक है। तपस्या में बैठने से पूर्व तपस्वी महंत ओगड़ पीर तुलसी नाथ ने बताया कि यह तपस्या विश्व कल्याण, सांसारिक मोह-माया से मुक्ति, समाज में सुख-समृद्धि, क्षेत्र में खुशहाली तथा विश्व में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि तपस्या की परिक्रमा करने से मानव की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है तथा मात्र दर्शन से ही पुण्य की प्राप्ति होती है। सेवादार जितेंद्र फोजी ने बताया कि महंत ओगड पीर तुलसी नाथ द्वारा व्रत रखकर यह कठोर तपस्या 21 दिन लगातार की जाएगी, गांव से प्रतिदिन श्रद्धालु तपस्या स्थल पर पहुंचकर आस्था व्यक्त करते हुए तपस्या स्थल की परिक्रमा करके पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पूरे परिसर में मंत्रोच्चारण, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सेवको द्वारा तपस्या स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि भीषण गर्मी के कारण किसी को कोई असुविधा न हो। इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है तथा लोग इसे अपने जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मान रहे हैं। इस अवसर पर नफे सिंह, शमशेर सिंह, कर्मवीर सिंह, शीशपाल, बजीर सिंह, रामचंद्र, सेवा सिंह, सुभाष चन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
पंच धूणी में महंत ओगड पीर तुलसी नाथ तपस्या करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रांत संयोजकों की 3 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यगोष्ठी का आयोजन 22 से

Fri May 22 , 2026
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 21 मई : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांत संयोजकों की अखिल भारतीय कार्यगोष्ठी का आयोजन 22 से 24 मई तक विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र में होगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यगोष्ठी में हरियाणा, पंजाब, […]

You May Like

Breaking News

advertisement