कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा से होती हैं सभी मनोकामनाएं पूर्ण : महंत जगन्नाथ पुरी

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा से होती हैं सभी मनोकामनाएं पूर्ण : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कामदा एकादशी पूजन।

कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी का शनिवार को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इसे कामदा एकादशी कहा जाता है। कामदा एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है। उन्होंने बताया कि कामदा एकादशी भगवान वासुदेव की महिमा को समर्पित है। इस शुभ दिन पर भगवान श्री विष्णु की पूजा की जाती है। यह एकादशी व्रत पूजन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस पूजन के प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पापों का नाश होता है। इसी के साथ शनिवार होने के कारण मंदिर परिसर में स्थित शनि शिला पर सूर्य पुत्र शनिदेव का भी पूजन किया गया एवं तेलाभिषेक किया गया। साथ ही नवग्रह में भी पूजन हुआ। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, हरि दास, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, सिंदर व दिनेश इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण शिरोमणि नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Sat Apr 1 , 2023
ब्राह्मण शिरोमणि नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : आज ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमे प्रदेश के ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिसमे दिनाँक 23 अप्रैल 2023 को पहरावर ज़िला […]

You May Like

Breaking News

advertisement