इलाहाबाद:प्रगतिशील लेखक अली जावेद को दी गई श्रद्धांजलि

प्रगतिशील लेखक अली जावेद को श्रद्धांजलि दी गई
इलाहाबाद उत्तर प्रदेश भारत।
प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर करारी कौशाम्बी निवासी स्वर्गीय डॉक्टर अली जावेद की याद में करारी में आज श्रद्धांजली सभा का आयोजन सामाजिक संस्था द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में करारी व आस पास के सम्मानित लोग सभा में शामिल हुए। सभा में स्वर्गीय डॉक्टर अली जावेद को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
उल्लेखनीय है कि विगत 31 अगस्त को दिल्ली में उनका निधन हो गया था। डाक्टर अली जावेद का निवास और उनका जन्म स्थान करारी है। सभा में वक्ताओं के द्वारा डॉक्टर अली जावेद के संघर्ष से शिखर के सफर के बारे में जानकारी दी गयी।वह समाज सेवी परवेज़ रिज़वी के सगे बड़े भाई थे। डॉक्टर अली जावेद की प्रारंभिक शिक्षा करारी में हुई है। करारी के सरकारी स्कूल से पढ़ कर वह आगे बढ़े और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर बने। डाक्टर अली जावेद ने अपना पूरा जीवन साहित्य की सेवा में लगाया।
अपनी प्रखर प्रतिभा से गद्य और पद्य दोनों क्षेत्रों में बहुत सी पुस्तकें लिखी हैं। अपनी रचनाओं के माध्यम से सदैव लोगों की यादों में वह जीवित रहेंगे। प्रोफ़ेसर अली जावेद साहित्यकारों की दुनिया में एक बड़ा नाम रहा है। उन्होंने उर्दू और हिंदी दोनों भाषाओं में समान रूप से लिखा। दोनों भाषाओं के विकास के लिए आजीवन काम किया। वह साहित्यकारों के बीच में हिंदी-उर्दू के पुल के रूप में जाने जाते थे। वह वंचित समुदाय के लोगों के लिए एक सामाजिक आंदोलनकारी के रूप में भी एक जानी पहचानी शख़्सियत थे। उनका निधन साहित्य और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर जावेद के तमाम पुराने सहपाठी शामिल हुए। उन लोगों ने कहा की डॉक्टर अली जावेद का करारी से पढ़कर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर होना, विश्व के स्तर का लेखक विचारक कवि होना हमारे लिए ही नहीं अपितु करारी और पूरे ज़िले के लिए गौरव की बात रही है। उनका जाना हमारे लिए बहुत दुःख का समय है। वह सदैव हमारी यादों में ज़िंदा रहेंगे।श्रद्धांजलि सभा में चंद्रभान सिंह यादव, बड़ेलाल, पूर्व प्रधान राम अभिलाष,मदन लाल जानू, हरीश गुप्ता, सभासदगण करारी , कमलेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष बालकल्याण समिति कौशाम्बी , रामानन्द वर्मा , जद्दन भाई , अजय सिंह, हीरा लाल, वासी अहमद , बेबीनाज़ , मुकेश , चंद्रकली , वारिस अली संगीता देवी सहित संस्था के समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन किशोर न्याय बोर्ड कौशाम्बी के सदस्य मोहम्मद रेहान के द्वारा किया गया।

  • सुधीर चन्द्र अस्थाना

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡੀਪੂ ਵੀ ਕੀਤਾ ਬੰਦ-ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ

Thu Sep 9 , 2021
ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਚੋਥੇ ਦਿਨ ਵਿਚ ਹੋਇਆ ਸ਼ਾਮਿਲ 10 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਅੱਗੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਪੱਕਾ ਧਰਨਾ-ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 9 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] :- ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨਬੱਸ/ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਅੱਜ ਚੋਥੇ ਦਿਨ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement