![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230124-WA0015-1024x498.jpg)
एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्थ के लिए अलर्ट रहना जरूरी : डा. गायत्री।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
आदेश अस्पताल में हेल्थ चेकअप पैकेज की शुरुआत।
जनता को दी शुरू किये गये हेल्थ चेकअप पैकेज की जानकारी।
कुरुक्षेत्र आदेश : मंगलवार को मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में विशेष कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने के लिए प्रेरित किया गया वहीं इस कैंप में आदेश में शुरू किये गये हेल्थ चेकअप पैकेज की जानकारी दी गई है। डा. गायत्री ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और स्वस्थ रहने के लिए जितना डाइट और एक्सरसाइज जरुरी है उतना ही हेल्थ के बारे में अलर्ट रहना भी जरुरी है ताकि समय रहते किसी भी तरह की बीमारी से बचा जा सके। डा. गायत्री ने कहा कि किसी भी शरीर में मर्ज का डर नहीं होता बल्कि डर इस बात का रहता है कि मर्ज बढ़ न जाए। इसलिए इन्हीं बातों को ध्यान मे रखते हुए आदेश अस्पताल में हेल्थ चेकअप पैकजों की शुरुआत की गई है और अस्पताल में बहुत कम दरों पर हेल्थ चेकअप पैकेज शुरू किये गए हैं। जिसकी लाभ हर व्यक्ति आसानी से उठा सकता है। डा. गायत्री ने बताया कि जिसमे कम्पलीट हार्ट चेकअप, महिलाओं में कैंसर की जांच का पैकेज, विशेष हेल्थ चेकअप, कम्पलीट हेल्थ चेकअप, बेसिक हेल्थ चेकअप, शुगर के मरीजों के लिए विशेष हेल्थ पैकेज शुरू किया गया है। डा. गायत्री ने कहा कि आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा.एच.एस. गिल की सोच है कि लोगों को कम खर्चे में बेहतरीन उपचार दिया जा सके। इसलिए यह पैकेज बड़े ही सस्ती दरों पर शुरू किये गये हैं।जानकारी देती डा. गायत्री।