सावन में भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है : जगन्नाथ पुरी

सावन में भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है : जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान शिव के साथ हुआ भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का पूजन।

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में निरंतर सावन पूजन एवं अभिषेक किया जा रहा है। शुक्रवार को महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से स्वामी पृथ्वी पुरी, गजे सिंह, सुभाष चंद्र राणा, प्रताप सिंह, शुभम राणा, तरसेम राणा, मोनू राणा, अक्षय वर्मा, विमला देवी, सावित्री देवी एवं शिमला देवी इत्यादि ने सावन पूजन के साथ रुद्राभिषेक किया।
पूजन के उपरांत महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन के शुक्रवार को भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। सावन मूल रूप से शिव और शक्ति पूजा के लिए अति उत्तम है। शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान है। लक्ष्मी के आठ स्वरूपों में से धन लक्ष्मी का स्थान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी भगवान शिव भजनों का गुणगान भी किया। जिसमें स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, कपिल देव, डा. एस.के. दास, दीपिका एवं अंशिका भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी भजन संकीर्तन करते हुए एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने वालों को प्रेरणा संस्था करेगी सम्मानित

Sat Jul 22 , 2023
बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने वालों को प्रेरणा संस्था करेगी सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रेरणा वृद्धाश्रम में किया जाएगा सहयोगी लोगों को सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई : नगर की प्रमुख समाजसेवी एवं घरों से निकाले गए व अपनों से दुत्कारे गए बुजुर्गों को आश्रय […]

You May Like

Breaking News

advertisement