विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में करें सुनिश्चित : अमन कुमार

एसडीएम थानेसर ने पत्रकार वार्ता में एसआईआर बारे दी विस्तृत जानकारी
223905 मतदाताओं में से 114000 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य हुआ पूरा।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 4 जून : थानेसर विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया केवल पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संचालित की जा रही है।
एसडीएम अमन कुमार वीरवार को उपमंडल कार्यालय थानेसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन कर उसे शुद्ध किया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता और अधिक मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता और सशक्त जनभागीदारी के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृत मतदाताओं के नाम हटाने, दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त करने, स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड को सत्यापित करने तथा नए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोडऩे का कार्य किया जाएगा। इस पुनरीक्षण के लिए 1 जुलाई, 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि 12 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। इसी दौरान मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। थानेसर में करीब 20 बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता है उनके रेशनलाइजेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। इसके पश्चात 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा सके तथा सूची में मौजूद त्रुटियों का समयबद्ध समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा में 2 लाख 23 हजार 905 मतदाता में से पुनरीक्षण अभियान के तहत 1 लाख 14 हजार मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम डब्ल्यू बी द्वारा हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में

Fri Jun 5 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। मुख्यातिथि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास हिमाचल प्रदेश अनिरुद्ध सिंह होंगे।एम डब्ल्यू बी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर होगा आयोजन। चंडीगढ़,4 जून : मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश यूनिट द्वारा 9 […]

You May Like

advertisement