बरेली में शनि स्थापना के बाद पहली बार मची गजब की धूम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्यामगंज के सर्वदेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य हवन और महाअभिषेक
बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर परिसर में शनिदेव की स्थापना के बाद यह पहली शनि जयंती है। आज दिनांक 16 मई शनिवार 2026 को इस खास उपलक्ष्य पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पावन अवसर पर शनिदेव का विशेष शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा दरबार
शनि जयंती के पावन मौके पर मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक और आचार्य महेश चन्द शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान दक्ष शर्मा पाराशरी और सहयजमान साक्षी-संजय आयलानी, अंकुर गुप्ता व सोमनाथ गुप्ता ने विधि-विधान से शनिदेव का पूजन, हवन और महाअभिषेक किया। मध्याह्न आरती के बाद पूरा परिसर शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा।
दक्ष शर्मा की ओर से विशाल भंडारा
डाक्टर अरुण कुमार माननीय बन एव पर्यावरण मंत्री जी ईरिक्शा से आए शनिदेव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
मध्याह्न की भव्य आरती संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा मुख्य यजमान दक्ष शर्मा पाराशरी की तरफ से आयोजित हुआ। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ प्रसाद वितरण शनिदेव की इच्छा तक अनवरत चलता रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
पंकज राजपूत ने काटा 11 किलो का मावा केक
शनि जयंती के इस उत्सव में शाम के समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला। भक्त पंकज राजपूत की ओर से शनिदेव के जन्मोत्सव पर 11 किलो का विशेष मावा केक लाया गया। शाम की आरती के बाद केक काटकर बेहद अनूठे और भव्य अंदाज में शनिदेव का जन्मदिन मनाया गया, जो भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
सेवादारों ने संभाली व्यवस्थाएं
इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों और सेवादारों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान संजय आयलानी, सौरभ अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, सुभाष पाल, नीरू कक्कड़, सुभाष अरोरा और अनुपम टीबड़ेबाल ,इन्द्रदेव त्रिवेदी बिसाल शर्मा, रामबहादुर प्रजापति , इन्द्रेश, महेन्द्र कातिब, गुरमंगत, पत्रकारों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व्यवस्थाएं संभालते और शनिदेव की भक्ति में लीन नजर आए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक शाम मां के नाम में रचनाकारों ने मां का किया गुणगान

Sun May 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : साहित्यिक संस्था लेखिका संघ के तत्वावधान में बालाजी भवन, राजेंद्र नगर पर मां को समर्पित “एक शाम मां के नाम ” काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि देवेंद्र देव ने की। मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ सत्येंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि […]

You May Like

advertisement