![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0020.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0021.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0022.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220424-WA0019-1024x682.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 941619187
कुरुक्षेत्र 24 अप्रैल : एनआईटी कुरुक्षेत्र में चल रहे कल्चरल फेस्ट कन्फ्लुएंस 22 के दूसरे दिन कई रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिली, विभिन्न यूनिवर्सिटीज से आई टीम्स ने स्टेज पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया, लोक नृत्य प्रस्तुति में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी औऱ भंगड़ा में प्रथम पुरुस्कार जीता, नटराज रनर अप रहे। ग्रूव अरमाडा में पेक चंडीगढ़ की टीम ने अपने कौशल का लोहा मनवाया और पहला स्थान हासिल किया, एनआईटी की टीम एसयूसी रनर अप रही। इसी के साथ आयोजित हुई म्यूजिकल परफॉर्मेंस बीट बॉक्सिंग में प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन ने प्रथम पुरुस्कार अपने नाम किया। कुल मिलाकर कॉन्फ्लुएंस का दूसरा दिन विभिन्न रोचक गतिविधियों से भरपूर रहा। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. बी. वी.रमना रेड्डी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. दीक्षित गर्ग , प्रोफेसर प्रभारी स्टूडेंट क्लब प्रोफेसर प्रतिभा अग्रवाल एवं अन्य प्रोफेसरों ने शिरकत की और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ।
कॉन्फ्लुएंस 22 के तीसरे दिन जुबली हॉल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसके विजेता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विशू सैनी और सैम रहे। ये प्रतियोगिता दो चरणों में हुई जिसका पहला राउंड एलिम्स था और दूसरा फाइनल। सभी प्रतिभागियों ने बख़ूबी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
इनके अलावा संस्थान के विभिन्न क्लबों द्वारा विभिन्न जगहों पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दूसरे संस्थान के छात्रों ने भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।