अम्बेडकर नगर:पारदर्शी और जबाब देह है भाजपा सरकार – आर.एस.गौतम

पारदर्शी और जबाब देह है भाजपा सरकार — आर.एस.गौतम

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास ही है भाजपा सरकार के काम का आधार

संवाददाता:-विकास तिवारी

आलापुर (अंबेडकरनगर)||भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूल आधार मान कर कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पारदर्शी और जवाब देह है विकास की लहर हर गांव, हर शहर चल रही है जन कल्याणकारी नीतियां आमजन को राहत पहुंचा रही है। जिससे जनता का भाजपा सरकार के प्रति रुझान और अधिक बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आर.एस. गौतम ने बुधवार देर शाम आलापुर तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। रामनगर महुवर गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस.गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विविध क्षेत्रों में विविध जनकल्याणकारी कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आस्था का भी सम्मान हो रहा है। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रयागराज में दिव्य एवं भव्य कुंभ का हुआ आयोजन। तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है काशी विश्वनाथ का विकास किया गया। अविरल और निर्मल गंगा के प्रति जन जागरूकता के लिए देश में पहली बार गंगा यात्रा का आयोजन हुआ। वाराणसी में भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस. गौतम ने कहा कि मथुरा में भव्य कृष्णोत्सव एवं बरसाना में भव्य रंगोत्सव का आयोजन हुआ। इसके अलावा ब्रज तीर्थ विकास परिषद, विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद, श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद एवं नेमी सारण तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की स्थापना की गई। वाराणसी में क्रूज़ सेवा का संचालन शुरू हुआ इसके अलावा बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, अध्यात्म सर्किट, जैन तथा सूफी सर्किट में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु अनुदान राशि में वृद्धि की गई। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन भी भाजपा सरकार ने शुरू किया। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का भी आयोजन शुरू किया गया। अयोध्या के भव्य दीपोत्सव ने पूरे विश्व में कीर्तिमान बनाया है। ऐसे में जनता अब गैर भाजपा दलों के बहकावे में आने वाली नहीं है। और भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। जिससे भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: बाल गोविंद त्रिपाठी हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मनोनीत

Sat Oct 2 , 2021
बाल गोविंद त्रिपाठी हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मनोनीत संवाददाता-विकास तिवारी आलापुर (अम्बेडकर नगर)||समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी के छोटे भाई बाल गोविंद त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत होने परसमर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी और बधाईदेने वालों […]

You May Like

advertisement