“सासंद गुहा राम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में अंबेडकर जयंती 29 मई को तागा में”

अकलतरा एवं जांजगीर विधायक सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता करेंगे सहभागिता

जन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं का होगा सम्मान

जांजगीर-चाम्पा, 28 मई 2022/ जांजगीर लोकसभा के सांसद गुहा राम अजगल्ले होंगे के मुख्य आतिथ्य में अंबेडकर जयंती का आयोजन 29 मई, रविवार को सूर्यवंशी समाज तागा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयपाल सिंह पूर्व संभागीय अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज के साथ जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, सेवा निवृत्त सचिव एस. एल. रात्रे एवं पावर ग्रिड कार्पोरेशन के महाप्रबंधक विकास बगड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन होंगे।

     बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन एवं कार्य पर व्याख्यानमाला होगा। इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के साथ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2022 के प्रावीण्य की सूची में आठवां स्थान अर्जित करने वाली सूर्यवंशी समाज की गौरव दीपाली सूर्यवंशी सहित अन्य प्रतिभा सम्मिलित होंगे।

       उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य एवं पूर्व सरपंच हेतराम सूर्यवंशी ने बताया कि अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन दो सत्र में किया गया है। प्रथम सत्र का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जिसमें जन जागृति के माध्यम से शिक्षा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दोपहर तीन बजे से होगा जिसमें अतिथियों द्वारा डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन एवं कार्य पर व्याख्यान होगा।

       कार्यक्रम का दूसरा सत्र रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा जिसके मुख्य अतिथि एल.आर. सूर्यवंशी महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल. गेवरा प्रोजेक्ट एवं अध्यक्षता जांजगीर-चांपा क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष एल.डी. गढ़ेवाल होंगे। सामाजिक सुधार के लिए महासभा का आयोजन किया गया है जिसमें समाज सुधार हेतु चर्चा-परिचर्चा होगा जिसमें सूर्यवंशी समाज के सभी गांव के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण सम्मिलित होंगे‌।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे नेहरू - दिनेश शर्मा

Sat May 28 , 2022
पूरी शिद्दत से याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जांजगीर-चाम्पा, 28 मई 2022/ जांजगीर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धर्मनिरपेक्ष एवम लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद करते हुए स्थानीय शहीद स्मारक जांजगीर के श्रद्धांजलि सभा में […]

You May Like

Breaking News

advertisement