अम्बेडकर नगर:पुलिस कर्मियों ने गरीब व असहाय लोगों को दीपावली पर बांटी मिठाई

पुलिस कर्मियों ने गरीब व असहाय लोगों को दीपावली पर बांटी मिठाई

संवाददाता:—विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर|| जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र के अन्तर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र मे ड्यूटी के समय सख्त दिखने वाले पुलिसकर्मी जब गरीब व लाचार लोगों को खुशिया बांटते हैं तो वह दिन सभी के लिए खास हो जाता है। थाना राजेसुल्तानपुर की पुलिस ने वृद्ध व गरीबों को मिठाई दीया बांट कर दीपावली के त्योहार को यादगार बना दिया। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों को आशीर्वाद दिया तो गरीबों ने भी दुआ देने में कोताही नहीं की। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र गांव में जाकर महिलाओं मिष्ठान का वितरण किया। वक्त की बेरहम मार झेल रही इन महिलाओं को थाना राजेसुल्तानपुर एस आई कृपा शंकर यादव ने जब मिष्ठान दिये का वितरण किया ने उनके चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने तुरंत ही आशीर्वाद देकर दीपावाली पर्व को खास बना दिया। उम्मीद की आस लगाये बैठे असहाय लोगों की मनचाही मुराद पूरी कर दी। एसआई व कास्टेबल द्वारा असहायों को मिठाई दीया के साथ मोमबत्ती, लाई, पटाखे आदि का वितरण किया। तोहफों ने असहाय लोगों की दीपावली को बेहद खास बना दिया।एसआई कृपा शंकर यादव व कास्टेबल मनोज यादव अमित चौरसिया अनिल यादव जाकर गरीब बच्चों को मिठाई दीया का वितरण कर साबित किया कि त्योहार में खुशियां मनाने का सभी लोगों को हक है एसआई व कांस्टेबल का क्षेत्र में यह सराहनीय कार्य करने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:गंगा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Fri Nov 5 , 2021
गंगा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम संवाददाता:—विकास तिवारी अम्बेडकर नगर||थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम समडीह अजोरिया कादीपुर निवासी युवक की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गया जिसके शव की खोजबीन थानाध्यक्ष गोताखोरों की मदद से कर रहे हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम […]

You May Like

Breaking News

advertisement