अम्बेडकर नगर: 3 युवाओं का हुआ दरोगा पद पर चयन

3 युवाओं का हुआ दरोगा पद पर चयन

अम्बेडकरनगर।तहसील क्षेत्र आलापुर के विकासखंड रामनगर अन्तर्गत अलग-अलग ग्राम पंचायतों के 3 युवाओं ने दरोगा पद पर चयनित होकर ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिवारी जनों के अलावा क्षेत्रवासियों ने युवाओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई है। ग्रामीण क्षेत्र से निकले युवाओं ने अपनी मेहनत एवं लगन के बलबूते सफलता अर्जित की है। तहसील क्षेत्र के रामनगर निवासी रिटायर्ड एडीओ पंचायत ओंकार यादव के पुत्र शुभम यादव ने दरोगा भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण किया। वहीं रामनगर महुवर के बेनीपूरा गांव निवासी स्वर्गीय देवी प्रसाद मिश्र के पुत्र विवेकानंद मिश्र का चयन दरोगा पद पर हुआ है।और रामनगर विकासखंड के अमोला बुजुर्ग गांव निवासी हरीराम यादव के पुत्र विपिन यादव ने दरोगा पद पर चयनित होकर इलाके का नाम रोशन किया है।युवाओं की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व विधायक जयराम विमल,त्रिवेणी राम,अनीता कमल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल,कृष्ण भगवान मिश्र,प्रकाश चंद्र शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,भगवान पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह,प्रवीण सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्रकान्त सिंह,सुरेश कन्नौजिया,वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामनाथ शुक्ला,विनय पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,प्रिंस मिश्र,संपादक ओंकारनाथ सिंह,पत्रकार विकास तिवारी,सिद्धार्थ श्रीवास्तव,दुश्यन्त यादव,प्रदीप पाण्डेय ,शैलेंद्र मिश्र,डाॅ.अनवर,लालमणि गोंड,शिव कुमार शर्मा,अनिमेष उर्फ पीयूष श्रीवास्तव व परिवार के सदस्यों,मित्रों,ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: थानाध्यक्ष ने की पीस कमेटी की बैठक

Wed Jun 15 , 2022
थानाध्यक्ष ने की पीस कमेटी की बैठक आलापुर(अम्बेडकर नगर) | थाना परिसर जहांगीरगंज में धर्म गुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी समुदाय के लोगों ने की शिरकत थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने आये सभी धर्म गुरूओं से वार्ताकर शान्ति पूर्ण माहौल की अपील की।साथ ही कानून […]

You May Like

Breaking News

advertisement