अम्बेडकर नगर: अकबरपुर शहर के मध्य में रमणीय होगा तमसा का तट

अकबरपुर शहर के मध्य में रमणीय होगा तमसा का तट

अम्बेडकरनगर
जिला मुख्यालय नगर अकबरपुर के मध्य से बहने वाली तमसा नदी का धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। नगर के कई स्थानों पर तमसा के तट पर धार्मिक स्थल है। गायत्री शक्तिपीठ और शिवाला घाट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। साथ में तटों पर हर माह धार्मिक आयोजन होते हैं। दुर्गा पूजा का विसर्जन होता है। छठ पूजा की जाती है।
बीते कुछ वर्षों में तमसा के तट अतिक्रमण और गंदगी गंदगी की चपेट में है। पालिका प्रशासन अब धार्मिक महत्व वाले तमसा के तटों को रमणीय बनाने की कवायद कर रही है। तटों को धार्मिक पूजा पाठ के लायक बनाने का निर्माण करा रही है। इसी कड़ी में पुरानी तहसील के पीछे गायत्री शक्तिपीठ के बगल जहां नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाओं व लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है और छठ पूजा होती है उसका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। हालांकि पालिका को अपेक्षित बजट ना मिलने से दिक्कत है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति की धनी पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता की ओर से तमसा के तट का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों तरफ ईंट की दीवार खड़ी कर मिट्टी की पटाई की जा रही है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल अभी एक तरफ की पटरी का निर्माण हो रहा है। शासन से धन की मांग की गई है। अगर बजट मिला तो तमसा के दोनों तटों की पटरियों का निर्माण होगा और लाइटिंग कराई जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर : जहांगीरगंज पुलिस ने एक गैंगस्टर के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Fri Mar 25 , 2022
अम्बेडकर नगर | जनपद के आलापुर सर्किल में जहांगीरगंज पुलिस ने एक गैंगस्टर के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । क्षेत्राधिकारी आलापुर जगदीश लाल टम्टा के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में वांछित चल रहे । 25 हजार के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार करने में […]

You May Like

Breaking News

advertisement