अम्बेडकर नगर: अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलेगा–बलराम सिंह

अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलेगा–बलराम सिंह
अंबेडकर नगर प्राथमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से विकासखंड कटेहरी के हाल में समेकित शिक्षा पर आधारित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा बच्चों की शारीरिक बाधाओं हेतु स्क्रीनिंग करने का प्रशिक्षण सीडीपीओ बलराम सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी शाइस्ता परवीन के संयुक्त अध्यक्षता में दिया गया। सर्वप्रथम माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों अधिकारियों ने कार्यशाला के उद्देश्य उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रकाश डाला तत्पश्चात डॉक्टर अशर्फी लाल गुप्ता, अध्यापक राजेश सिंह तथा अध्यापक प्रकाश सिंह ने कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलेगा जिसमें सभी कार्यकर्ती प्रतिभाग करेंगी।कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की सीडी के माध्यम से और डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि किस तरीके से वह दिव्यांग बच्चों की पहचान आसानी से करके उनकी सूचना उच्च स्तर पर दे सकती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:हरिओम पांडेय को विजय दिलाने के लिए भाजपा ने की व्यूह रचना तैयार

Sun Mar 27 , 2022
हरिओम पांडेय को विजय दिलाने के लिए भाजपा ने की व्यूह रचना तैयारअंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र अयोध्या – अंबेडकर नगर की विधान परिषद के चुनाव में अपने प्रत्याशी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को विजय दिलाने की व्यूह रचना तेजी से शुरू कर दिया है।भाजपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement