अम्बेडकर नगर: प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा के बने जिला संयोजक – राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा के बने जिला संयोजक – राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव

संवाददाता-विकास तिवारी

आलापुर(अम्बेडकर नगर)|| सबका साथ सबका विकास के नारों को सार्थक करने में लगे हुए हैं भाजपा नेता राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव। योगी सरकार के नीतियों को घर – घर पहुंचाने में निरन्तर सक्रिय है उक्त भाजपा नेता। इनके लगन व सक्रियता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारणी के संतुष्टि पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.मिथिलेश त्रिपाठी ने इनको भारतीय जनता पार्टी का जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अम्बेडकरनगर बनाया गया है और कार्यक्रम कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वागत समारोह कर नवनियुक्त भाजपा के जिला संयोजक राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकार वार्ता में नवागत जिला संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन 2022 में एक बार पुनः योगी जी की सरकार बनानी है और पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कार्यों से बहुत ही प्रभावित है और हर घर बिजली हर घर शौचालय के साथ साथ सभी वादों को योगी सरकार ने पूरा किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार को यहां की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। उनके मनोनयन पर बधाई देने वालों का लगा तांता जिसमें मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,भाजपा विधायक अनीता कमल, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूनम राय,महेंद्र प्रताप वर्मा ,दिनेश कुमार श्रीवास्तव,संजय कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने इनके मनोनयन पर खुशियां व्यक्त करते हुए उक्त भाजपा नेता को बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: गांधी:-एक सार्वभौमिक व्यक्तित्व व विचारधारा

Sat Oct 2 , 2021
गांधी:-एक सार्वभौमिक व्यक्तित्व व विचारधारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम हो या फिर दक्षिण अफ्रीका में नेटाल कांग्रेस की स्थापना अथवा कि रंगभेद,भाषावाद,क्षेत्रवाद की संकीर्णताओं को तोड़ खण्ड-खण्ड में बंटे राष्ट्र के निवासियों में राष्ट्रीयता के बीज वपनकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ एकजुट करने की महती भूमिका हो-सबमें अगर किसी भारतीय सेनानी […]

You May Like

advertisement