अम्बेडकर नगर:भ्रष्टाचार व वंशवाद की पोषक है सपा बसपा व कांग्रेस — बसंत लाल कनौजिया

भ्रष्टाचार व वंशवाद की पोषक है सपा बसपा व कांग्रेस — बसंत लाल कनौजिया

भाजपा ही है सर्व समाज की पार्टी — पूर्व प्रमुख

आलापुर अंबेडकरनगर — भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसखारी विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया ने कहा कि विपक्षी दल लोगों का सम्मान करने व उनका कल्याण करने नहीं आए हैं वह देश प्रदेश को लूटने के लिए आए हैं वंशवाद चलाने आए हैं। कांग्रेस सपा समेत अन्य विपक्षी दल फैमिली ट्रस्ट हैं जहां बड़े पदों पर सिर्फ परिवार के लोग ही बैठते हैं और वहां सामान्य कार्यकर्ता की कोई हैसियत नहीं है भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसमें किसी भी जाति का गरीब पिछड़ा और वंचित व्यक्ति भी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश का मुखिया हो सकता है। पूर्व प्रमुख बसंत लाल कनौजिया बुधवार को आलापुर तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत लाल कनौजिया ने कहा कि आजादी के बाद लगातार सत्ता में रही कांग्रेस ने गरीबों की तो बात की लेकिन गरीबी दूर नहीं की। सपा बसपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार और वंशवाद का पोषक बताते हुए आरोप लगाया कि उनके लिए सत्ता अपना और अपने परिवार के हितों को पूरा करने का साधन मात्र है। विपक्षी दलों ने हमेशा देश, प्रदेश, गरीब, शोषित और वंचितों का अपमान किया है। भाजपा नेता बसंत लाल कनौजिया ने कहा की भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं है यहां सारे कार्यकर्ता भविष्य के नेता है यहां पर सब का सम्मान और आदर होता है। भाजपा को पहले अगड़ो की पार्टी कहा जाता था लेकिन ऐसा नहीं है भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोरोना संकटकाल में रोज कमाने खाने वालों के घर राशन से भर दिए और किसी को भूखा नहीं रहने दिया। आज योजनाओं का पूरा का पूरा पैसा गरीबों के खाते में जा रहा है बिचौलियों और दलालों की दुकानें बंद हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सर्व समाज के लोगों का ही कल्याण करने का कार्य किया है। और आगे भी करती रहेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर दविंदर बजाज की अध्यक्षता में भाजपा की टीम ने लगाया लंगर

Wed Oct 20 , 2021
फिरोजपुर 20 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस बड़ी घूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के लोकल बॉडी सैल (पंजाब) के इन्चार्ज दविंदर बजाज की अध्यक्षता में भाजपा की टीम ने फिरोजपुर शहर के बगदादी गेट के पास लंगर […]

You May Like

advertisement