अम्बेडकर नगर: साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र सहित 27 हस्तियों का सम्मान

साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र सहित 27 हस्तियों का सम्मान

अम्बेडकरनगर।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पदस्थ भाजपा सरकार के सकुशल आठ वर्ष गुजरने के उपलक्ष्य में साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र सहित जिले की विभिन्न क्षेत्रों में नामचीन 27 हस्तियों को आज अटल भवन सभागार में आयोजित समारोह में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी व मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद विशिष्ट अतिथि रहे।
ध्यातव्य है कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष व साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र,राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव,विज्ञान शिक्षक निरंजन प्रसाद व अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य नीर प्रसाद शर्मा,उत्कृष्ट कवि के रूप में अभय सिंह निर्भीक,समाजसेवी रीता प्रकाश मणिकर्णिका,पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा,धर्मवीर सिंह बग्गा व अंशु बग्गा तथा जिले के यूथ आइकॉन प्रवीण महेंद्र सहित कुल 27 हस्तियों को अंग वस्त्रम व मानपत्रं प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समारोह को चैयरमैन सरिता गुप्ता, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद तथा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए प्रतिभाओं का सम्मान करना अपना सौभाग्य बताया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर: भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत होने से दम तोड़ रहा है विकास

Sun Jun 12 , 2022
भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत होने से दम तोड़ रहा है विकास अंबेडकरनगर / गांवों के विकास पर केंद्र सरकार कुछ ज्यादा फोकस कर रही है। इसके तहत हर घर में शौचालय की सुविधा देना, घरों को पक्का करना, नल के जरिये जल पहुंचाना, सड़क, सिंचाई, पढ़ाई और दवाई की सुविधा […]

You May Like

Breaking News

advertisement