अम्बेडकर नगर:भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की अम्बेडकर नगर शाखा की मासिक बैठक सम्पन्न,लिये गये कई निर्णय

संवाददाता॥ विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर ।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश की अम्बेडकर नगर शाखा की बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जहाँगीरगंज में जिला उपाध्यक्ष डाॅ.अनवर के आवास पर संपन्न हुई।बैठक में जहां विशेष सदस्यता अभियान को द्रुत गति से बढ़ाने का संकल्प लिया गया,बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो भी पदाधिकारी लगातार दो बैठकों में अनुपस्थित रहता है, उसको हटाकर दूसरे को यह जिम्मेदारी सौंप दी जाय । महासंघ के स्थापना दिवस 15 जुलाई के पूर्व ,अम्बेडकर नगर की समिति का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न करने का भी निर्णय लेते हुए तिथि की घोषणा बाद में करने का निर्णय किया गया । स्थापना दिवस किस रूप में मनाना है,यह मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद तय किया जाएगा ।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह ने और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ.अनवर ने किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र पाण्डेय,तहसील अध्यक्ष हिमांशू त्रिपाठी,तहसील अध्यक्ष अनिमेष श्रीवास्तव उर्फ पीयूष श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।बैठक में जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी विकास तिवारी,अमित कुमार वर्मा,अज्ञेय मिश्र उर्फ बब्लू मिश्र,सिद्धार्थ श्रीवास्तव,एम.डी.अकरम अली,पंकज कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे ।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रतापगढ़ के निडर पत्रकार स्व.सुलभ श्रीवास्तव की हत्या/मौत की जाँच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 50लाख की सहायता व बेबा को सरकारी नौकरी के साथ अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई लिखाई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करने की मांग की गई हैं।साथ ही यह भी कहा गया कि प्रतापगढ़ में शराब माफियाओं और पुलिस के गठजोड़ की भी जाँच आवश्यक हैं।यह भी जाँच होनी चाहिए कि जानमाल का खतरा होने की लिखित शिकायत देने के बावजूद स्वर्गीय सुलभ श्रीवास्तव को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਿਸ਼ਨ ਤੰਦਰੁਸਤ ਪੰਜਾਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ 3 ਲੱਖ 19 ਹਜ਼ਾਰ 334 ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਰਕਬਿਆਂ ਦੀ ਚੋਣ

Wed Jun 16 , 2021
👉ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ 100 ਕਰੋੜ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨੂੰ ਅਮਲੀ ਜਾਮਾ ਪਹਿਨਾਉਣ ਲਈ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਮੋਗਾ, 16 ਜੂਨ : [ਪ੍ਰੇਮ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਇਸ ਮੌਨਸੂਨ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਮੁੱਢਲੇ ਗੇੜ੍ਹ ਦੌਰਾਨ 3 ਲੱਖ 19 ਹਜ਼ਾਰ 334 ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਜਲਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ […]

You May Like

advertisement