अम्बेडकर नगर:जल्द बजेगा एक और चुनाव का बिगुल

अम्बेडकरनगर। जनपद में एक और चुनाव होगा। इस बार चुनाव पंचायत का नहीं निकाय का होगा। हालांकि यह आम नहीं उप चुनाव होगा। उप चुनाव नगर पालिका टांडा के अध्यक्ष पद के लिए होगा।
टांडा नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं रेहाना अंसारी का करीब सात माह पूर्व लम्बी बीमारी से निधन हो गया था। तब से टांडा नगर पालिका के अध्यक्ष का पद रिक्त है। टांडा के एसडीएम अभिषेक पाठक पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। नियमानुसार अब तक चुनाव हो जाना चाहिए था। कारण रेहाना अंसारी के निधन से खाली टांडा पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के सात माह बीत चुके हैं। इसका मामला कोर्ट भी पहुंच चुका है। अजरा सुल्ताना की ओर से उपचुनाव के लिए हाई कोर्ट में अपील की गई है। पंचायत चुनाव के चलते संभवत आयोग ने टांडा पालिका के अध्यक्ष पद का उपचुनाव नहीं कराया है। अब जब पंचायत चुनाव ही नहीं पंचायत प्रमुखों के चुनाव भी हो चुके हैं तब रिक्त टांडा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेश चंद्र द्विवेदी के अनुसार आयोग की तैयारियों से उपचुनाव का संकेत मिल रहा है। उन्होंने कहा के वर्तमान जुलाई माह में ही अधिसूचना जारी हो जाने की पूरी संभावना है। ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ के बाद अधिसूचना जारी होने की संभावना है। प्रमुखों का शपथ 20 जुलाई को होगा।
क्या है उप चुनाव जल्द कराने का कारण
नियमानुसार किसी भी पंचायत अथवा निकाय के पद को छह माह से अधिक समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता है। इससे अधिक समय तक पद तभी रिक्त रह सकता है जब सदन के कार्यकाल में एक साल से कम का समय रह गए हों। अन्यथा की स्थिति में छह माह के भीतर उप चुनाव कराकर पद भरने का प्राविधान है। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इसी लिए इस्तीफा देना पड़ा था, क्योंकि वे उत्तराखंड विधान मंडल के किसी के सदन के सदस्य नहीं थे और न कोई सीट ही खाली थी। सीट रिक्त कराकर और उप चुनाव से किसी सदन के सदस्य भी नहीं हो सकते थे। क्योंकि उत्तराखंड विधानसभा के आम चुनाव के एक साल से कम का समय बचा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:स्वास्थ्य विभाग की तबादला सूची में मिली गलती, किया सुधार

Sun Jul 18 , 2021
अम्बेडकरनगर। स्वास्थ विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस में खामियां मिली हैं। टंकण त्रुटि से कई ऐसे लोगों का स्थानांतरण हो गया है जो स्थानांतरण नीति से बाहर है। स्थानांतरण नीति से हुई गलती का सुधार हो रहा है। इससे तबादला आदेश में बदलाव किया जा रहा है।बदलाव की कड़ी में […]

You May Like

Breaking News

advertisement