अम्बेडकर नगर : कार्यकर्ता ही पार्टी के होते रीढ़ -डाॅ.गयादीन सिंह भारती

कार्यकर्ता ही पार्टी के होते रीढ़ -डाॅ.गयादीन सिंह भारती

संवाददाता:-विकास तिवारी

आलापुर(अंबेडकरनगर)||कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं बिना कार्यकर्ता के कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है इसलिए बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पार्टी को शीर्ष स्तर पर पंहुचाया जा सकता है। उक्त बातें कांग्रेस के पीसीसी सदस्य डॉक्टर गयादीन सिंह भारती रामनगर के कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने 28 अगस्त दिन शनिवार को अम्बेडकरनगर के शशांक होटल मे आयोजित होने वाली बूथ अध्यक्षों व सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण कैंप में आलापुर की ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपील भी किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरजू राम व संचालन जगदीश प्रसाद दूबे ने किया। इस दौरान कांग्रेस के रामनगर ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप यादव, रामनरेश पाल, राधेश्याम चौहान, राजेश कुमार मौर्य, कृपा राम निषाद, राजेन्द्र प्रसाद, राम सुरेश गौतम, अर्जुन कुमार, काली प्रसाद, पुष्पलता समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:मदर टेरेसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मनाया 111 वां जन्मदिवस

Thu Aug 26 , 2021
मदर टेरेसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मनाया 111 वां जन्मदिवसजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी कन्नौजकन्नौज l मदर टेरेसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने समाजसेवा कर पूरा जीवन अर्पित करने वाली मदर टेरेसा जी का111वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। दया और करुणा की प्रतिमूर्ति, नोबेल पुरुस्कार एवं भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान […]

You May Like

advertisement