अम्बेडकर नगर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जयन्ती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जयन्ती

संवाददाता:—विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर। जिले भर में जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई।सुरक्षित विधानसभा आलापुर के अन्तर्गत मण्डल राजेसुल्तानपुर में सेक्टर देवरिया बुजुर्ग के बूथ देवरिया बुजुर्ग,देवरिया पंडित,देवरिया लाला एवं इटौरी बुजुर्ग में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97 जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि अटल जी भी देशहित में कोई फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं थे। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसरा चरण भी अटल राज में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजनेता नहीं बल्कि कभी मन प्रखर वक्ता थे। इस मौके पर भाजपा विस्तारक त्रिभुवन यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णभगवान मिश्र,मण्डल महामत्री पंकज शुक्ला,मण्डल उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक वीरेंद्र यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता राघव तिवारी,लोकनाथ मिश्र,जगदीश मिश्र,शीतला प्रसाद मिश्र,बूथ अध्यक्ष विकास तिवारी,बूथ अध्यक्ष लाल बहादुर गुप्ता,अवधेश मिश्र,रमाकान्त उपाध्याय,विकास सिंह,अभिषेक मिश्र,बाल गोविद मिश्र,श्यामसुन्दर यादव,बूथ अध्यक्ष सुनील मिश्र एवं सीता सहित अन्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:एक दिवसीय सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का हुआ आयोजन

Sat Dec 25 , 2021
एक दिवसीय सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का हुआ आयोजन संवाददाता:—विकास तिवारी अम्बेडकरनगर | विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के एस एस आर चिल्ड्रेन एकेडमी सिकन्दरपुर के प्रांगण में एक दिवसीय सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement