अम्बेडकर नगर:योगी जी ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्त किया-अनुराग ठाकुर

अम्बेडकर नगर न्यूज

भाजपा केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का जयराम जनता विद्यालय परिसर मे
उड़न खटोला से हुआ आगमन कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्त किया। कानून का राज कायम किया। गुंडाराज चलाने वालों को सत्ता नसीब नहीं होगी। यूपी में आएंगे फिर योगी ही।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उतरा उड़न खटोला हुआ आगमन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रामनगर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही गरीबों की सच्ची हितैषी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब बहनों की रसोई को धुआं मुक्त करते हुए दो करोड़ निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन दिए। उसी तर्ज पर भाजपा सरकार आने पर होली दिवाली पर दो गैस सिलेंडर दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने करोड़ों परिवारों को शौचालय दिया। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में 28 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई।15 करोड़ गरीब परिवारों को महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब कन्याओं को अब एक लाख रुपए दिया जाएगा। वृद्धा पेंशन डेढ़ हजार रुपए दी जाएगी। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपए का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा ।छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी दो करोड़ छात्र छात्राओं को टेबलेट एवं स्मार्टफोन दिए जाएंगे।प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। प्रदेश में मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी। सभी एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक गलियारा बनाकर उद्योग विकसित किए जाएंगे। हर घर को नल और नल से स्वच्छ जल दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाया जाएगा। जिससे 15 लाख लोगों को रोजगार देंगे। नई सरकार में महिलाओं की सरकारी नौकरी दुगनी करेंगे। हर ब्लॉक में एक एक आईटीआई खोलेंगे। श्रमिकों के बच्चों को स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। किसानों का बिजली बिल नहीं लगेगा। यह सभी घोषणाएं हमारी सरकार पूरा करेगी। पहले भी हमने जोऊ कहा वह करके दिखाया। हमने राम मंदिर बनाने का वादा किया था। धारा 370 हटाने का वादा किया था। धारा 370 हटी और राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया आगे भी जो कहा है वह करेंगें।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं सांसद हंसराज अहीर विधायक अनीता कमल पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी त्रिवेणी राम टांडा विधायक संजू देवी, जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी झारखंड राज्य के सह संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव अभय सिंह मोनू समशेर सिंह मोहम्मद शाहिद अंसारी कृष्ण भगवान मिश्र भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:अखिलेश यादव नें आतताई सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

Fri Feb 25 , 2022
अयोध्या:————गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें आतताई सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकने का किया आह्वानमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याअयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित […]

You May Like

Breaking News

advertisement