अम्बेडकर नगर:डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत अपने गृह जनपद पहुँचे

सपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सभी चौराहों एवं बाजार में उत्साहित नजर आये।

आलापुर(अम्बेडकरनगर)||समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सन्दीप सिंह सनी का विधानसभा क्षेत्र आलापुर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ सनी सिंह को फूल मालाओं से जड़ दिया ।मालूम हो जहाँगीरगंज बाजार निवासी डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत गुरुवार को वह अपने गृह जनपद में पहुँचे थे। सपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सभी चौराहों एवं बाजार में उपस्थित और उत्साहित नजर आये। स्वागत से अभिभूत डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करते हुए कार्यकर्ताओं के दम पर अखिलेश यादव को2022 में पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया जाएगा ।अपने गृह जनपद अम्बेडकरनगर के प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जहांँ सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया वहीं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता जिले की सीमा के अंतिम छोर राजेसुलतानपुर बाजार स्थित बाबू वसुधा सिंह स्मारक स्थल पर पहुँचकर स्व बसुधा सिंह को नमन किया।इस दौरान मो आसिफ सिद्दीकी, राजन कन्नौजिया,लालमणि गोंड़, छात्र नेता मनीष पाण्डे,विश्वनाथ यादव,दीपप्रकाश मौर्या, शाबान शेख, पप्पू यादव, आशीष यादव,संजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:पीड़िता चन्द्रकला सिंह व घटना की जानकारी लेती भाजपा उपाध्यक्ष

Thu Aug 12 , 2021
संवाददाता-विकास तिवारी आलापुर(अम्बेडकर नगर)||थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम परसनपुर में बीती रात आधा दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने एक ही रात में दो घरों में धावा बोलकर छत के सहारे घुसे बदमाशों ने महिला को लहूलुहान कर जमकर लूटपाट की और लाखों रुपए के जेवर, नगदी सहित अन्य सामान लूटने के बाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement