अम्बिका शर्मा ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट का मनाया महाशिवरात्रि पर्व।

अम्बिका शर्मा ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट का मनाया महाशिवरात्रि पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा अपने निजी कोष से पात्र व्यक्तियों की हर संभव मदद करने पर रहती तत्पर।

फरीदाबाद 11 मार्च :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव मानव सेवा ट्रस्ट व केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने आज वीरवार को महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर एक जरूरतमन्द महिला ममता जो कि घरों में झाडूपोछे का काम करती है, को सिलाई मशीन भेंट की। समाजसेवी दीपा ने अम्बिका शर्मा को कहा कि यह महिला काफी तंग हालात में रह रही है और इसके पास कोई रोजगार भी नही है। अम्बिका शर्मा ने इस महिला को सिलाई मशीन भेंट की ताकि ये महिला अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए अपनी आजीविका ठीक से कर सके ओर इसकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। इस जरूरतमंद महिला ने हमे आश्वाशन दिलाया कि वह अपनी आजीविका के साथ साथ कुछ गरीब बेटियो को निशुल्क सिलाई की ट्रेनिंग भी देगी। अम्बिका शर्मा के साथ एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट , राहुल बैसला , दीपा सहदेव , रमन सिंह भी इस कार्य मे शामिल हुए व अपनी खुशी जाहिर की की यह महिला अब मेहनत करके अपनी आजीविका ठीक से कर सकेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्यौहार

Thu Mar 11 , 2021
नादेमउ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्यौहारजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी/ कु देवेंद्र सिंहनादेमउ नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि के त्यौहार को मनाया गया हजारों की संख्या में कांवरिया कांवर लेकर सिंघीरामपुर निकलते हुए दिखाई दिए वही सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का […]

You May Like

advertisement