राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने छात्राओं को दिए सिलाई प्रशिक्षण पत्र।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने छात्राओं को दिए सिलाई प्रशिक्षण पत्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

फरीदाबाद :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा नहर पार, फरीदाबाद में संचालिका सीमा बाल्यान के घर पर चलाये जा रहे सिलाई ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं को सिलाई का 3 महीने का प्रशिक्षण पूरा होने पर संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा , ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट ने प्रशिक्षण पत्र देकर सम्मानित किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थापक अम्बिका शर्मा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है। प्रशिक्षण लेकर ये छात्राएं अपने द्वारा सिलाई से बने वस्त्र बेच कर या अपने लिए सिलाई सेंटर खोल कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। अम्बिका शर्मा का फरीदाबाद में जगह जगह सिलाई सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा का कहना है कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवता और महिला सशक्तिकरण के कार्य करना है। फरीदाबाद में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जगह जगह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निधि समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं, बल्कि जन-संग्रह है : महंत जगन्नाथ पुरी।

Tue Feb 23 , 2021
निधि समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं, बल्कि जन-संग्रह है : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 संत महापुरुष भी दिखा रहे हैं निधि समर्पण अभियान के लिए उत्साह। कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी :- देश का हर नागरिक अयोध्या राम […]

You May Like

advertisement