अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई संस्थाओं की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर दिए प्रशस्ति पत्र।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई संस्थाओं की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर दिए प्रशस्ति पत्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

अम्बिका शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण भारत मे स्थापित अपनी संस्थाओं की इकाइयों द्वारा किये जाते है जनहित कार्य।

फरीदाबाद :- थैलिसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्त जुटाने के प्रयास में श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, फरीदाबाद, एक नम्बर में रविवार 7 फरवरी को गिफ्ट संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अम्बिका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ठ , नीलम चौधरी। संस्था द्वारा एक बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया। अम्बिका शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इस दुनिया मे सभी चीजों के उत्पाद के लिए कारखाने बने हुए है लेकिन रक्त ही ऐसी चीज है जिसका निर्माण किसी भी कारखाने में नही हो सकता। यह सिर्फ मानव शरीर द्वारा ही उत्पन्न होता है। इसलिए रक्तदान को महादान माना गया है। हमे समय समय पर रक्त का दान अवश्य करना चाहिए इससे हमारे शरीर मे शुद्धिकरण होकर नया खून बनता है और किसी जरूरतमंद का जीवन भी बच जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्राएं आत्मविश्वास व निरन्तर मेहनत के बल पर लक्ष्य की प्राप्ति कर सकती हैं : डाॅ सलोनी मनचंदा।

Mon Feb 8 , 2021
छात्राएं आत्मविश्वास व निरन्तर मेहनत के बल पर लक्ष्य की प्राप्ति कर सकती हैं : डाॅ सलोनी मनचंदा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर में रोल माॅडल कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी :- छात्राओं को अपने आपको किसी से कम नहीं समझना […]

You May Like

advertisement