अमेठी सांसद द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से 2 ट्राली ट्रांसफार्मर विधानसभा – सलोन की जनता को समर्पित

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

अमेठी सांसद द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से 2 ट्राली ट्रांसफार्मर विधानसभा – सलोन की जनता को समर्पित।

आज तहसील मुख्यालय सलोन स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय (विद्युत) परिसर में अमेठी के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री किशोरीलाल शर्मा जी ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत विद्युत कार्यों का लोकार्पण किया, 250 केवीए क्षमता के 2 ट्राली ट्रांसफार्मर विधानसभा – सलोन हेतु विद्युत विभाग को सौंपा।

सांसद जी का यह प्रयास अमेठी के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को और सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में अति महत्वपूर्ण कदम है।

ट्राली ट्रांसफार्मर की सुविधा से न केवल आपातकालीन स्थिति में तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल की जा सकेगी बल्कि अमेठी की सम्मानित जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ भी मिलेगा।

इसके अतिरिक्त विधानसभा – सलोन में सांसद निधि से 85.13 लाख की लागत से 400 सोलर लाइटें, 18 लाख की लागत से 9 विद्युत हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई और 73 लाख की लागत से 10 इंटरलॉकिंग रोड का कार्य प्रगति पर है। साथ ही PMGSY के अंतर्गत 10 सड़कों का कार्य भी चल रहा है।

सांसद जी ने हमेशा अमेठी की जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में अमेठी के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह कार्य एक और मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल जी, पूर्व प्रत्याशी श्री अर्जुन पासी सहित स्थानीय कांग्रेस जन व विद्युत विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

📍 सलोन, अमेठी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 उपमुख्यमंत्री ने आज जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर के ग्राम लौंगपुर में लगायी जन चौपल

Sun Jan 11 , 2026
मा0 उपमुख्यमंत्री ने आज जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर के ग्राम लौंगपुर में लगायी जन चौपल दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज तहसील फरीदपुर की ग्राम पंचायत लौंगपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम दिवंगत विधायक […]

You May Like

advertisement